For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119183218
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत: मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया। |  Ajmer Breaking News: धर्म ध्वजवाहक मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के किया बागेश्वर धाम सरकार का अभिनंदन, अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ कमाने की अपील |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - श्री सुरेश सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी हड़ताल का हुआ समाधान,शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र होगी पूर्णतः सामान्य |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली सभा को लेकर कायड़ विश्राम स्थल पर भाजपा नेताओं ने किया भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पाकीजा महीना रमजान के तीसरे रोजे को ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोला।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पिछले 7 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को जिला कलेक्टर की मध्यस्थता से समाप्त हो गई है। | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया।

Post Views 01

February 22, 2026

कृषक प्रशिक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना

अजमेर, 22 फरवरी। कृषि विभाग द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया।

कृषि विभाग की उप निदेशक एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा श्रीमती उषा चितारा ने बताया कि योजनान्तर्गत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी नवीन तकनीकों, अनुसंधान एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों तक पहुंचाना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें। इसी उद्देश्य से अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से चुनिन्दा प्रगतिशील 40 महिला कृषकों को 7 दिवसीय अन्तर राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान नासिक (महाराष्ट्र) में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। कृषकों को कृषि एवं उघानिकी की नवीनतम तकनीक पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

कृषक प्रशिक्षण दल को उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा श्रीमती उषा चितारा द्वारा भ्रमण प्रभारी श्रीमती अनुप्रिया यादव सहायक निदेशक कृषि एवं सहप्रभारी श्री सुनील कुमार भाम्बी कृषि पर्यवेक्षक बीर के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मौके पर विभाग के उप परियोजना निदेशक आत्मा पूजा दोताणियाँ एवं श्री रामेश्वर लाल गेना सहायक कृषि अधिकारी टिकावडा मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved