For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119182053
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत: मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया। |  Ajmer Breaking News: धर्म ध्वजवाहक मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के किया बागेश्वर धाम सरकार का अभिनंदन, अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ कमाने की अपील |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - श्री सुरेश सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी हड़ताल का हुआ समाधान,शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र होगी पूर्णतः सामान्य |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली सभा को लेकर कायड़ विश्राम स्थल पर भाजपा नेताओं ने किया भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पाकीजा महीना रमजान के तीसरे रोजे को ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोला।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पिछले 7 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को जिला कलेक्टर की मध्यस्थता से समाप्त हो गई है। | 

अजमेर न्यूज़: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - श्री सुरेश सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार

Post Views 01

February 22, 2026

विज्ञान भारती अजयमेरु का 12वीं विज्ञान जागरूकता परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह

विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - श्री सुरेश सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार

विज्ञान भारती अजयमेरु का 12वीं विज्ञान जागरूकता परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह

विज्ञान भारती अजयमेरु द्वारा आयोजित बारहवीं विज्ञान जागरूकता परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में पॉलिटेक्निक कॉलेज सभागार अजमेर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अंग्रेजी गुलामी के 190 साल के समय में जिन भारतीय वैज्ञानिकों को भुला दिया गया उनके कार्य को याद करके हमें प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए 
ऐसे सितारों में डॉ प्रमथ नाथ बोस, राधानाथ सिकदर, चिंतामणि रघुनाथ आचार्य, पुरुषोत्तम शंकर आगरकर, किशोरी मोहन बंदोपाध्याय, जगदीश चंद्र बसु , प्रफुल्ल चंद्र राय प्रमुख है प्राचीन भारत में विज्ञान ने भारत की प्रतिष्ठा को आसमान की बुलंदियों तक पहुँचा दिया था जिसके उदाहरण वेदों और पुराणों में वर्णित प्रयोग हैं । विज्ञान संपूर्ण विश्व और मुख्यतः मानव जीवन के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण उपादान है तथा दैनिक जीवन में यह प्रत्येक कदम पर हमारे सहायक की भूमिका निभाता है । प्राचीन सभ्यताओं मोहनजोदड़ो और हड़प्पा का नगरीय संयोजन भारतीय विज्ञान की ही देन है। भारत ने  पूरे विश्व में गणित सिखाया है। विद्यार्थी वर्ग को किताबी ज्ञान मात्र पर आधारित न रहते हुए विज्ञान को लोकप्रिय बनाने एवं प्रचारित करने हेतु तैयार रहना होगा । 

समारोह में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ विनय भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान के बिना आधुनिक भारत के विकास का सपना अधूरा है। विज्ञान तो मानव जीवन का अभिन्न अंग है l विज्ञान भारती स्वदेशी विज्ञान और वर्तमान पीढ़ी  के मन में विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत करने में अहम भूमिका अदा कर रही है।

समारोह में विज्ञान भारती चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष गोविन्द नारायण पारीक ने अमृत काल में भारतीय वैज्ञानिकों का स्मरण करवाते हुए तथा विश्व को उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए, विज्ञान भारती का विस्तृत परिचय दिया। पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम में विज्ञान भारती के क्षेत्र संरक्षक प्रो पुरुषोत्तम परांजपे,  लीलामणि गुप्ता, कमलेश रावत, हरजी राम चौधरी,विष्णु शर्मा , अरविंद शर्मा की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मंत्री श्री रावत द्वारा दिनांक 21 दिसंबर 2025 को आयोजित बारहवीं विज्ञान जागरुकता परीक्षा के 30 से अधिक निजी एवं राजकीय विद्यालयों के प्रतिभागी विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में लगभग 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। विज्ञान भारती अजयमेरु के अध्यक्ष पीराराम सोनी ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाल वैज्ञानिकों में छिपी ऊर्जा को बाहर लाने की जरूरत है l हमें अपने प्राचीन विज्ञान तक जाने की अभी भी आवश्यकता है। उन्होंने विज्ञान की प्राचीन भारतीय परंपरा को विरासत के रूप में सहेज कर रखने की बात पर जोर दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved