Post Views 01
February 22, 2026
इबादतों और बरकतों का पाकीजा महीना रमजान के तीसरे रोजे को ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोला।
शाम को ईशा की नमाज में पहली तरावीह अदा करवाई गई। इस मरतबा माहे रमजान में चार जुम्मे की नमाज पढ़ी जाएगी। वही दरगाह खुदामें ख्वाजा की जानिब से हर साल की तरह इस साल भी रमजान माह में सेहरी और इफ्तारी के लिए इंतजाम किए गए हैं। जहां रोजाना कसीर तादात में जायरीन सेहरी और इफ्तारी कर रहे हैं। खुदामें ख्वाजा ने बताया कि सुबह सेहरी में दाल चावल रोटी और शाकाहारी भोजन तो वही शाम को इफ्तारी में खजूर और अलग-अलग तरह के फल और शरबत का आदि तकसीम किया जाता है। यह सिलसिला 29 या 30 दिन पूरे माहे रमजान जारी रहता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved