Post Views 01
February 22, 2026
धर्म ध्वजवाहक मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के किया बागेश्वर धाम सरकार का अभिनंदन, अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ कमाने की अपील
तीर्थराज पुष्कर की पावन धरा पर आज धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के गौरवपूर्ण संगम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने प्रखर सनातन प्रवक्ता एवं बागेश्वर धाम सरकार के पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि परमपिता ब्रह्मा जी की तपोभूमि पुष्कर में 23 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय पावन हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का भी एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि पुष्कर सदैव से अध्यात्म, साधना और श्रद्धा का वैश्विक केंद्र रहा है, और ऐसे दिव्य आयोजन से इसकी आध्यात्मिक गरिमा और अधिक प्रखर होगी।
मंत्री श्री रावत, जिन्हें क्षेत्र में धर्म ध्वजवाहक और सांस्कृतिक चेतना के प्रेरक नेतृत्व के रूप में जाना जाता है, ने कथा आयोजन की व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु संचालन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उनके मार्गदर्शन में यह आयोजन भव्यता और अनुशासन का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का लाभ प्राप्त करें तथा धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की इस पुण्य यात्रा के सहभागी बनें।
मंत्री श्री रावत ने कहा कि यह आयोजन पुष्कर को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करेगा तथा क्षेत्र में सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक जागरण और सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा।
तीर्थराज पुष्कर की पावन वायु में गूंजने वाली हनुमान भक्ति की यह स्वर लहरियां निश्चित रूप से जनमानस में नई ऊर्जा, आस्था और सकारात्मकता का संचार करेंगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved