For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119005506
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

उदयपुर न्यूज़: होली पर ऋषिकेश की सीधी राह! उदयपुर से स्पेशल ट्रेन, 5 फेरे लगाएगी

Post Views 61

February 20, 2026

3 मार्च से साप्ताहिक स्पेशल शुरू

उदयपुर | होली के अवसर पर यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने उदयपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मार्च माह में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए यह विशेष रेल सेवा शुरू की जा रही है, जिससे मेवाड़ सहित आसपास के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 09609) 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 1.45 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर अगले दिन बुधवार सुबह 10.15 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।
वापसी में योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी स्पेशल (गाड़ी संख्या 09610) 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। यह ट्रेन शाम 5.55 बजे ऋषिकेश से प्रस्थान कर अगले दिन गुरुवार दोपहर 3.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल पांच-पांच फेरे लगाएगी।
यह स्पेशल ट्रेन राणाप्रताप नगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जंक्शन, रूड़की और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर, 4 जनरल कोच, 1 पावरकार और 1 गार्ड कोच शामिल हैं।
मार्च में होली के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, विशेषकर हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करते हैं। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए राहत और सुविधा का बड़ा माध्यम साबित होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved