For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118852759
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा

Post Views 01

February 18, 2026

मुख्यसचिव ने अधिकारियों के साथ ली बैठक, तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश

माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा

मुख्यसचिव ने अधिकारियों के साथ ली बैठक, तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश

अजमेर, 18 फरवरी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में प्रस्तावित आगमन एवं आमसभा कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास एवं पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार ने स्वयं अजमेर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
   मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने कायड़ विश्राम स्थली, प्रस्तावित हेलिपैड, मुख्य सभा स्थल, पार्किंग क्षेत्र एवं संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, जनसुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए प्रवेश एवं निकास के पृथक मार्ग, प्रभावी ट्रैफिक प्लान, सुगम पार्किंग व्यवस्था तथा सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, स्वच्छता एवं विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्व समयबद्ध रूप से करने को निर्देशित किया । उन्होंने भीड़ प्रबंधन, आपात सेवाओं की तत्परता तथा कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया।
  मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और प्रत्येक स्तर पर तैयारियों की सतत समीक्षा की जाए। वहीं पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार ने वीआईपी मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, निगरानी व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान आवागमन सुचारू बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो।

अधिकारियों के साथ ली बैठक

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास के द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। लाभार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। सम्पूर्ण क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। डायस की बैठक व्यवस्था के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों से आने वाले लाभार्थियों के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधा होनी चाहिए। पार्किंग स्थल मुख्य कार्यक्रम से नजदीक हो। इससे लाभार्थियों को कम से कम चलना पड़ेगा। सम्पूर्ण क्षेत्र की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाए। पूरे क्षेत्र में संकेतक लगे होने चाहिए। जगह-जगह पीने के पानी की सुविधा हो। आगामी 26 फरवरी तक समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य रखें। साफ-सफाई लगातार होती रहे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए दमकल वाहन मौजूद रहने चाहिए। एम्बूलेंस के साथ चिकित्सा दल भी मौके पर उपस्थित रहे। समारोह स्थल के आस-पास की हाईटेशन लाईनें ऊंची कर देनी चाहिए। प्रधानमंत्री महोदय द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास, लोकार्पण, वैक्सीन लान्चिंग, सीधा लाभ हस्तानान्तरण एवं रोजगार प्रदान करने के कार्यों की तैयारी अग्रिम की जाए।
  इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अभय कुमार, संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़, पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह, जिला कलक्टर श्री लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के., नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामप्रकाश, उपखंड अधिकारी श्रीमती गरिमा नरूला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, श्रीमती वंदना खोरवाल एवं श्री चंद्रशेखर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved