For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118853857
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच 

Post Views 01

February 18, 2026

पद यात्रा का शहर भर में धार्मिक, सामाजिक व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। पद यात्रा में करीब ढाई से तीन हजार श्रद्धालु भाग लेंगे।

16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच 

अजमेर श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल सुंदर विहार परबतपुरा की ओर प्रतिवर्ष की भांति निकाली जाने वाली निशान पद यात्रा इस वर्ष 20 फरवरी 2026 को 16वीं निशान पदयात्रा खाटू धाम के लिए सुबह सवा 7 बजे रवाना होगी। पदयात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। पद यात्रा का शहर भर में धार्मिक, सामाजिक व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। पद यात्रा में करीब ढाई से तीन हजार श्रद्धालु भाग लेंगे।
श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल द्वारा बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर पद यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। पद यात्रा के संयोजक पालाराम सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में आगामी 20 फरवरी 2026 को 16वीं खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। पांच दिवसीय पदयात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि निशान पदयात्रा सुन्दर विहार कालोनी परबतपुरा बाईपास स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर से सुंदर विहार कॉलोनी परबतपुरा से प्रातः7ः15 बजे शुरू होगी जो परबतपुरा बाईपास, आदर्श नगर, बिहारी गंज, भजन गंज, 9 नंबर, नगरा, अलवर गेट, मार्टिंडबल ब्रिज, केसरगंज, पड़ाव, मदार गेट, कचरहरी रोड होते हुए बस स्टैंड  पहुंचेगी, इसके पश्चात पद यात्रा, घूघरा घाटी, किशनगढ होते हुए भदूँन ,मारोठ कि भेरू बाई, रुक कर अगले दिन खाटू पहुचेगी।  

पदयात्रा का शहर भर में धार्मिक सामाजिक सहित व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह भव्य स्वागत किया जाएगा पदयात्रा में ढाई से 3 हजार लोग शामिल होंगे। पैदल यात्रियों के लिए खाने पीने और चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी।
इस कार्य के लिए टीम बनाई गई है जिसमे दिलावर चौहान, अरविंद गहलोत, नरेश गुर्जर, नासिर, बबलेश, मोनू राम गुर्जर, अंकित माहेश्वरी, बाबूलाल गुर्जर, सत्यनारायण कुमाहर, लोकेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, सचिन सिंह, दीपेश भार्गव, दीक्षांत झा, मोनू शर्मा, शिवा ,योगेश, मुकुल आदि सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved