For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118852796
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास

Post Views 01

February 18, 2026

उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में राज्यभर में तथा राजस्व मण्डल में बड़ी संख्या में प्रकरण बकाया है। इनके निस्तारण की गति बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए नोटिस तामील की गति बढ़ाएं।

राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास

अजमेर, 18 फरवरी। राज्य के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा बुधवार को अजमेर के प्रवास के दौरान राजस्व मण्डल के कार्यों की समीक्षा की गई। राजस्व मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमन्त गेरा ने मण्डल के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। मण्डल के समस्त सदस्यों से काश्तकार हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई। राजस्व मण्डल अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री शंकर लाल जाट, सचिव श्री मनीष पाण्डिया, वरिष्ठ एडवोकेट श्री ओ. एल. दवे तथा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा श्री वी. श्रीनिवास का अभिनन्दन किया गया। 

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्व मण्डल की राज्य के साथ-साथ सम्पूर्ण देश में न्याय के मंदिर के रूप में पहचान है। इसकी यह गरिमा को अक्षुण रखना बार और बैंच की सामुहिक जिम्मेदारी है। इन्हें काश्तकार के हित को सर्वोपरी रखकर कार्य करना चाहिए। यह राजस्थान का सबसे बड़ा संस्थान है। यहां पर कार्य करने का अनुभव संतुष्टिदायक रहा है। यहां रोजाना 5 हजार से भी अधिक काश्तकारों का आना न्याय की इस संस्था में विश्वास को दर्शाता है। वर्तमान में श्री हेमन्त गेरा के रूप में सबसे योग्य, नियमों की जानकारी रखने वाले तथा किसानों के हित में निर्णय लेने वाले अध्यक्ष से मण्डल के कार्यों में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में राज्यभर में तथा राजस्व मण्डल में बड़ी संख्या में प्रकरण बकाया है। इनके निस्तारण की गति बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए नोटिस तामील की गति बढ़ाएं। मण्डल के सदस्य नियमित रूप से बैठें। समयबद्ध सुनवाई के साथ निर्णय किए जाएं। मंदिर, नदी-नाले एवं सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा आवश्यक है। न्याय दिलाने के लिए बार के तैयार रहने पर बैंच को भी हमेशा तत्पर रहना चाहिए। मण्डल के कार्यों में तकनीक का इस्तेमाल करने से न्याय प्रक्रिया सरल एवं सहज सुलभ होगी। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट में राजस्व मण्डल के नए भवन के लिए आवंटित 150 करोड़ की राशि से भवन निर्माण समय पर आरम्भ करने के लिए कहा। राजस्व नियमों के संबंध में विशेषज्ञों के साथ चर्चा होनी चाहिए। व्यक्ति को समय पर न्याय मिलना सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। राजस्व संबंधी निर्णयों को लिखना एक महत्त्वपूर्ण विधा है। इसका समय-समय पर प्रशिक्षण होना चाहिए। 

इस अवसर पर राजस्व मण्डल के सदस्य, रजिस्ट्रार श्री महावीर प्रसाद, संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु सहित अभिभाषक संघ के समस्त सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved