Post Views 01
February 18, 2026
डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, गत दिनों डुमाड़ा में रास्ते पर अतिक्रमण के विवाद में पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर पर बोलेरो चढ़ा कर किया गया था जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भिजवा दिया था जेल बाकी आरोपी चल रहे हैं फरार, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना, पुलिस द्वारा 2 दिन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद हटाया धरना
अजमेर के डूमाड़ा गाँव में 7 दिन पहले आम रास्ते पर अतिक्रमण का विरोध कर रहे पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर पर बोलेरो चढ़ाकर मारने की कोशिश की गई थी जिनको गंभीर अवस्था में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था आज सुबह उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।पूर्व सरपंच की मौत की सूचना पर आज सुबह गुर्जर समाज के लोग और ग्रामीण जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर इकठ्ठा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली । भडाणा ने कहा कि इस प्रकरण में एक जनप्रतिनिधि का नाम सामने आ रहा है जिसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने भी मामले में लापरवाही दिखाई है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन से वार्ता हुई जिसमें दो दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तार करने का आश्वासन देने पर धरना खत्म कर दिया गया।गौरतलब है कि प्रकरण में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मांगलियावास थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी परमेश्वर पुत्र छगनलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया और बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली थी।
घटना के मुताबिक अजमेर जिले के मांगलियावास थाना अंतर्गत डुमाडा गांव में 7 दिन पहले सार्वजनिक रास्ते में अतिक्रमण का ग्रामीणों ने विरोध किया था। इस पर वार्डपंच के परिजनों ने ग्रामीणों पर बोलेरो चढ़ा दी थी, जिसमें पूर्व सरपंच गोविंद राम गुर्जर सहित तीन अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे। पूर्व सरपंच की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गुर्जर समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे है। पूर्व सरपंच की मौत की सूचना पर कांग्रेस और भाजपा के नेता जेएलएन अस्पताल पहुंचे। राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोक सेवक के साथमिलकर कुछ अपराधियों ने जनप्रतिनिधि के ऊपर गाड़ी चढ़ाई और उनकी जान ले ली। प्रशासन ने मेरे जैसे आदमी को भी हल्के में लिया, या मेरी बात को हल्के में लेते हैं या समाज को हल्के में ले रहे हैं। अपराधियों को पकड़ने में भी शिथिलता बरती है।
फिलहाल अजमेर जेएलएन अस्पताल के लेक्चर हॉल में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, गुर्जर समाज के पदाधिकारी के साथ जिले के ग्रामीण डीएसपी रामचंद्र सहित तमाम पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता हुई जिसमें सभी नामजद आरोपियों को दो दिन के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद धरना खत्म कर दिया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved