For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119005674
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

उदयपुर न्यूज़: होटल के लिए काट डाली पहाड़ी! यूडीए ने जब्त किए मिक्सर और जेसीबी

Post Views 71

February 20, 2026

बिना स्वीकृति भवन निर्माण रुकवाया

उदयपुर | अवैध निर्माण और पहाड़ी कटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान टीम ने उदयपुर के राजस्व ग्राम बड़ी, वरड़ा और मदार में नियमों के विरुद्ध हो रहे निर्माण कार्यों को रुकवाया और मौके से मशीनरी व निर्माण सामग्री जब्त की।
प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम बड़ी स्थित 100 फीट रोड पर बिना स्वीकृति के भवन निर्माण किया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य तुरंत रुकवाया और स्वीकृति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण सामग्री भी जब्त की गई।
वहीं राजस्व ग्राम वरड़ा में मानवेन्द्र सिंह और गौरव राठौड़ द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। जांच में सामने आया कि यहां अवैध रूप से पहाड़ी काटकर रास्ता बनाया गया और होटलनुमा भवन तैयार किया जा रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 कंक्रीट सीमेंट मिक्सर ट्रक और 1 एक्सकेवेटर जब्त किया।
आयुक्त के अनुसार, पहाड़ी के शीर्ष पर निर्माण कार्य किया जा रहा था और वहां तक पहुंचने के लिए पहाड़ की कटिंग कर सड़क डाली गई थी, जो वर्ष 2024 में लागू मॉडल विनियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। निर्माणाधीन भवनों की छत डालने की तैयारी भी चल रही थी।
मौके पर आयुक्त एवं टीम ने निर्माणकर्ता को कार्य तुरंत बंद करने और संबंधित पट्टा व निर्माण स्वीकृति पेश करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक राजेंद्र सेन और बाबूलाल तेली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि अगस्त माह में प्राधिकरण में शामिल नए ग्रामों के जोन निर्धारण के बाद से यूडीए अवैध निर्माण, पहाड़ कटिंग और अवैध रास्ता निर्माण के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved