For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118265761
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजेश पायलट की आज जयंती है ,अजमेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट, |  Ajmer Breaking News: अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण  |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा मॉडल स्कूल के बच्चों का खतरनाक तरीके से वाहन चलाते वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन का नाम बदला, अब कृष्णगंज |  Ajmer Breaking News: पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत ईदगाह कॉलोनी में सुने मकान में हुई चोरी की वारदात,शातिर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित पासपोर्ट व जरूरी सामान किया चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश,पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग  |  Ajmer Breaking News: चाइल्ड हेल्पलाइन बाल अधिकारिकता विभाग व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण, बालिका शिक्षा को मिला नया संबल                    | 

उदयपुर न्यूज़: मिनी ट्रक ने फाटक तोड़कर घर में बनाई एंट्री, बड़ा हादसा टला

Post Views 81

February 9, 2026

रात का समय होने से बड़ा हादसा टला

उदयपुर-कुराबड़ मार्ग पर डबोक थाना क्षेत्र के मीठानीम गांव में देर रात एक मिनी ट्रक बेकाबू होकर घर में घुस गया। घटना के समय तेज आवाज हुई तो घर में मौजूद परिवार सहम गया। हालांकि, रात का समय होने की वजह से कोई भी हताहत नहीं हुआ, वरना यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था। हादसा बीती रात करीब साढ़े 11 बजे उस घर के सामने हुआ, जहाँ मकान मालिक शंकरलाल खटीक अपने परिवार के साथ मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अचानक बाहर सड़क पर गाड़ी टकराने की जोरदार आवाज आई, और जब वे बाहर आए तो देखा कि मिनी ट्रक उनके घर के फाटक तोड़कर अंदर घुस चुका था।
मिनी ट्रक ने फाटक और घर में बनी दुकान की दीवारों को क्षतिग्रस्त किया। इसके अलावा घर के अंदर खड़ा टेम्पो भी ट्रक की चपेट में आ गया और नुकसान हुआ। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर डबोक पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और पर्चा दर्ज किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रक उदयपुर का बताया गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि अगर यह हादसा दिन में होता तो गंभीर परिणाम हो सकते थे, क्योंकि फाटक के पास दिन में लोग बैठते हैं और आवाजाही रहती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved