For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117889043
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने किया एक करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जिनमें इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। |  Ajmer Breaking News: गुर्जर धरती बस्ती अलवर गेट द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 8 फरवरी को शोभायात्रा, कलश यात्रा के साथ धर्म सभा का होगा आयोजन, प्रसादी के साथ होगा समापन |  Ajmer Breaking News: आशा सहयोगिनी संगठन राजस्थान के बैनर तले सैकड़ो आशा सहयोगिनियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने सहित आशाओं को सम्मान देने की रखी मांग |  Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ओर अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिसर कराया खाली, सुनवाई स्थगित हुई और बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर द्वारा नवीन न्यायालय भवन की व्यवस्थाओ, अधिवक्ताओ के चैम्बर व बैठने की व्यवस्था के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में चौथे दिन भी आंदोलन जारी रहा। |  Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जिनमें इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।

Post Views 01

February 6, 2026

12वीं की दो परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है, 17 फरवरी ओर 24 फरवरी को होने वाली कंप्यूटर विज्ञान और इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस चित्रकला की परीक्षा का समय अब दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक किया गया है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जिनमें इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षाओं के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए पूरे प्रदेश में 6 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने परीक्षा तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, समय पर वितरण और परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
उन्होंने बताया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से होगी। दोनों क्लासों की परीक्षा का टाइम टेबल भी आ चुका है। इसके बाद अब बोर्ड ने 12वीं की दो परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 17 फरवरी और 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं सुबह के बदले दोपहर में होगी। शुक्रवार को बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च तक होगी, जो 28 दिन चलेगी।
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। 12वीं की दो परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है, जिसमें  17 फरवरी ओर 24 फरवरी, को होने वाली 
 कंप्यूटर विज्ञान और इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस चित्रकला की परीक्षा का समय पहले सुबह 8:30 से 11:45 तक होना था जो अब दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक किया गया है।
बोर्ड सचिव ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन का भरोसा दिलाया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved