Post Views 01
February 6, 2026
जिला बार एसोसिएशन अजमेर द्वारा नवीन न्यायालय भवन की व्यवस्थाओ, अधिवक्ताओ के चैम्बर व बैठने की व्यवस्था के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जिला न्यायाधीश विक्रान्त गुप्ता की अक्रमणीयता निक्रिष्यता व अपमानजनक व्यवहार को लेकर आज शुक्रवार 06.02.2026 को चौथे दिन भी आंदोलन जारी रहा।
इस दौरान अधिवक्ताओ द्वारा न्यायालय परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कार्य शैली के विरुद्ध धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बार अध्यक्ष डॉ० योगेन्द्र ओझा एवं सचिव रूपेन्द्र कुमार परिहार ने बताया कि अधिवक्ताओ द्वारा किए जा रहे आंदोलन के तहत हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमें अजमेर जिले की सभी बार द्वारा समर्थन कर उनके न्यायालयों का भी कार्य बहिष्कार किया गयl जिला बार एसोसिएशन अजमेर को जिले की अन्य बार राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर, नसीराबाद बार, पुष्कर बार व केकडी बार का भी पूरजोर समर्थन मिला है।जब तक 14 सूत्रीय मांगो पर जिला न्यायालय अजमेर व उच्च न्यायालय राजस्थान द्वारा कोई सम्मानजनक निर्णय नही लिया जाता तब तक कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में जाकर पैरवी नही करेगा। यदि कोई भी अधिवक्ता साधारण सभा के निर्णय के विरूद्ध पैरवी करता हुआ अदालत में पाया गया तो उसके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आज हनुमान चालीसा के पाठ में श्यामसुंदर शर्मा हेमंत शर्मा शैलेंद्र शर्मा प्रेमपाल गोस्वामी प्रकाश मीणा संदीप यादव जगत चौधरी राजीव बगरू रामकुमार कुशवाहा नरेंद्र सिंह राठौड़ तथा पुष्कर बार से विनोद पाराशर राजस्व बार से शंकर लाल चौधरी प्रमिला शर्मा अनीता रावत सुचित्रा सुषमा गुर्जर दर्शन पाल पीयूष जैन भगवान दास बत्रा मनोज कोटिया प्रताप भाटी महेंद्र कुमार भाटी शामिल थे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved