For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117723979
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण 

Post Views 01

February 4, 2026

कथा के अंतिम दिवस पर भक्त नरसी जी द्वारा नानी बाई के मायरे का जीवंत वर्णन किया गया । जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर मायरा भरा । 

महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण 
अजमेर। रामगंज स्थित न्यू गोविंद नगर में रविवार से चल रही नानी बाई रो मायरो कथा मंगलवार को महाआरती के साथ संपन्न हो गई । समापन के बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया ।
कथा के मुख्य जजमान विष्णु प्रसाद वैष्णव ने बताया कि श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सालाना वार्षिक महोत्सव के तहत 1 से 3 तारीख तक भव्य धार्मिक आयोजन “नानी बाई रो मायरा”  तक आयोजित की गई । दिनेश शास्त्री जी महाराज ने तीन दिनों तक श्रद्धालुओं को कथा व धार्मिक प्रसंगों का रसपान करवाया साथ ही एक से एक भजनों की प्रस्तुतियाँ दी जिस पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे । कथा के अंतिम दिवस पर भक्त नरसी जी द्वारा नानी बाई के मायरे का जीवंत वर्णन किया गया । जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर मायरा भरा । 
कथा के अंतिम दिन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के चंद्रवरदाई नगर केंद्र प्रभारी बीके योगिनी और डॉ सुभाष माहेश्वरी विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे । बीके योगिनी ने कहा कि इस कथा का श्रवण करना तभी सार्थक होगा जब अपने जीवन में भी उतारें , उन्होंने सभी से आध्यात्मिक रूप से जुड़कर अपना जीवन सुखमय बनाने की अपील भी की । वहीं कथा का श्रवण करवा रहे दिनेश शास्त्री जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं से नियमित रूप से धार्मिक आयोजन करने का संकल्प भी करवाया ।
समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कंवलजीत सेठी, चन्द्रप्रकाश शर्मा,बेला जांगिड, सूरज देवी, बबीता वर्मा, राजकुमार राजेश, दीपेश जांगिड़, छायांक सहित अन्य मौजूद रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved