Post Views 01
February 3, 2026
शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, कलेक्टर ने सतर्क रहने की की अपील, पुलिस कर रही है मामले की जांच
अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु के नाम से वॉट्सएप पर साइबर ठगी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। ठगों ने इंटरनेशनल नंबर से जिले के अधिकारियों को मैसेज भेज कर पैसों की डिमांड की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर लोकबंधु ने सभी नागरिकों से अलर्ट रहने के अपील की है। इसके साथ ही अजमेर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ अधिकारियों ने बताया कि मेरी फोटो लगाकर एक फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इंटरनेशनल नंबर से जिला कलेक्टर के नाम से मैसेज कर पैसों की डिमांड की गई है। कलेक्टर ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया इसे लेकर अपील जारी कर अधिकारियों और जनता से सतर्क रहने को कहा गया है।
जिला कलक्टर की अपील
* असामाजिक तत्वों द्वारा एक इंटरनेशनल नंबर का उपयोग कर अजमेर जिला कलक्टर की फोटो (DP) लगाकर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है।
* मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
* आमजन से विशेष अपील ऐसे किसी भी विदेशी नंबर से आए मैसेज पर भरोसा न करें। नंबर को तुरंत Block और Report करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
जिला प्रशासन, अजमेर
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved