Post Views 01
February 2, 2026
अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
अजमेर संभाग मुख्यालय पर 16 से 22 फरवरी तक संभाग स्तरीय अमृता हाट का होगा आयोजन
अजमेर, 2 फरवरी। संभाग स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन सोमवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया।महिला अधिकारिता की उप निदेशक ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमी महिलाआंे के द्वारा निर्मित मूल्य सवंर्धित उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित करने के लिए प्रति वर्ष अमृता हाट का आयोजन करवाया जाता है। अजमेर संभाग मुख्यालय पर संभाग स्तरीय अमृता हाट 16 से 22 फरवरी तक अरबन हाट वैशालीनगर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के अजमेर प्रवास के दौरान इस संभाग स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन किया गया। इसकी थीम फाल्गुन के रंग, नारी के संग, सशक्तिकरण से खुशियों की उमंग आधारित रही। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, महामंत्री श्रीमती सरिता गेना, अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत एवं श्री रमेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविन्द शर्मा गिरधर, श्री रचित कच्छावा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी एवं श्री नरेन्द्र कुमार मीणा सहित अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved