For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117537637
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अवैध खनन अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: रेल बजट 2026-27, राजस्थान को रिकार्ड 10228 करोड़ रूपये के बजट का आवंटन |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी केन्द्रीय बजट के सम्बन्ध में जानकारी विकसित भारत-2047 के लिए दिशा देने वाला है बजट-उपमुख्यमंत्री,आम नागरिकों की उम्मीदें होंगी पूरी |  Ajmer Breaking News: वेतन आयोग, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, पेंशन और आउटसोर्सिंग पर हो शीघ्र कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अजमेर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अलवर के थाना अंतर्गत पुलिस ने मदार में कबाड़ियों के गोदाम के बीच एक एसयूवी कार से एक क्विंटल 3 किलो अवैध डोडा पोस्त से भरे कट्टे किये बरामद,  |  Ajmer Breaking News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर एवं नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वाधान मे एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अजमेर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन,

Post Views 01

February 2, 2026

कार्यक्रम प्रभारी और प्रदेश महासचिव वैभव गहलोत हुए शामिल, भाजपा सरकार को कोसा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अजमेर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन,

कार्यक्रम प्रभारी और प्रदेश महासचिव वैभव गहलोत हुए शामिल, भाजपा सरकार को कोसा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सोमवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर संग्राम के अजमेर , जोधपुर ओर जालौर प्रभारी वैभव गहलोत के सानिध्य में कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना को बचाने के लिए धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने जोर देकर कहा कि मनरेगा से गांवों और किसानों का विकास हो रहा है, यह रोजगार की गारंटी है लेकिन केंद्र सरकार इसे कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को मिटाने की कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। इसको लेकर संग्राम जारी रहेगा। सभा को शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, महेंद्र सिंह रलावता सहित कई कांग्रेसी नेताओं संबोधित करते हुए एनडीए सरकार को जमकर कोसा।

इस मौके पर मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव वैभव गहलोत ने कहा कि हम गरीबों और मजदूरों की आवाज उठा रहे हैं। मजदूरों को रोजगार देने के बजाय दिन बढ़ाने का झांसा दिया जा रहा हैं और काम न देकर साजिश रची जा रही है। 60 - 40 का हिस्सा बांटने से राज्य सरकार पर बोझ बढ़ रहा है, जबकि राज्यों की आर्थिक हालत किसी से छिपी नहीं। गांवों में पंचायत ही सही स्थिति बता सकती है, लेकिन यह साजिश है कि पंचायत से अधिकार छीनकर राज्य सरकार को सौंपा जा रहा है। इसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार केवल सेठ-साहूकारों की जेब भरना चाहती है। बजट में भी राजस्थान को निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस सोच के साथ इस योजना को शुरू किया गया। उसे भाजपा सरकार बंद करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस इसे लेकर जनता के बीच है और सड़क पर उतर कर धरने प्रदर्शन कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved