Post Views 01
February 2, 2026
अलवर के थाना अंतर्गत पुलिस ने मदार में कबाड़ियों के गोदाम के बीच एक एसयूवी कार से एक क्विंटल 3 किलो अवैध डोडा पोस्त से भरे कट्टे किये बरामद,
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई, पुलिस कर रही है अनुसंधान
अलवर गेट थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मदार इलाके में कबाड़ियों के गोदाम के बीच गाली में लावारिस एसयूवी कार से 1 क्विंटल 03 किलो डोडा पोस्त से भरे कट्टे बरामद किए है। पुलिस ने लावारिस कार को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी तस्करों की तलाश की जा रही है। अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ के मुताबिक गश्त के दौरान पुलिस टीम को नेहरू नगर के पास एक लावारिस एसयूवी कार मिली जब तलाशी ली गई तो कार में सात कट्टे अवैध डोडा पोस्त से भरे मिले इनका कुल वजन 1 क्विटल 03 किलो 450 ग्राम था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए होगी। टीम ने माल व कार जब्त कर ली है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटेलाल द्वारा की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved