Post Views 01
February 3, 2026
अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब चोरी की वारदात हुई तब परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए पुष्कर गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
मंगलवार को जब परिवार शादी से लौटा तो उन्हें घर के ताले टूटे हुए मिले। जिसकी सूचना गंज थाना पुलिस को दी सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का मौका मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
गंज थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि राधा विहार कॉलोनी में रहने वाले हेमराज जैन के घर चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए पुष्कर गया हुआ था। पीछे से मकान पर ताले लगे हुए थे। मंगलवार को जब वापस घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए सारा सामान अस्त-व्यस्त किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ली हालांकि, चोरी हुए सामान की प्रॉपर लिस्ट अभी नहीं दी गई है। आकलन के बाद जैसी भी सूची मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved