Post Views 01
February 4, 2026
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। बैठक में बजट पर संवाद करते हुए प्रदेश प्रभारी ज्योति मिश्रा ने बताया कि बजट में महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाओं के साथ प्रावधान किए गए हैं। घरेलू उद्योगों से जुड़ी महिलाओं, जैसे खिलौने, चटाई व अन्य हस्तशिल्प बनाने वाली महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही छात्राओं के लिए हर जिले में छात्रावास खोलने की व्यवस्था और टैक्स में छूट से भी महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। बजट को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, वनिता जेमन व भाजपा शहर जिला की महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें मौजूद रही।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved