Post Views 01
February 4, 2026
अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा
आगरा गेट गणेश मंदिर के नजदीक होली धडा के रहने वाले संदीप प्रजापति पुत्र पुष्कर नारायण को 6 साल पूर्व दुकान मालिक राजू शर्मा ने 11 महीने के एग्रीमेंट पर दुकान किराए पर दी थी। इस दुकान में भगत पान हाउस के नाम से दुकान का संचालन किया जा रहा था लेकिन कुछ दिनों बाद ही किराएदार के मन में खोट आ गई और उसने किराया देना बंद कर दिया साथ ही कोर्ट में मामला चल गया इसके बाद आज 6 साल बाद कोर्ट के आदेश पर नाजिर राजेश जैन और सदर कोतवाली थाना पुलिस इमदाद के बीच किराएदार से दुकान खाली कराकर कब्जा दुकान मालिक के सपोर्ट किया गया इस दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस का जाता भी मौजूद रहा दुकान मालिक राजू शर्मा ने बताया कि 11 महीने के एग्रीमेंट पर दुकान किराए पर दी गई थी लेकिन कुछ समय बाद किराएदार के मन में कोर्ट आ गई और उसने दुकान खाली करने से इनकार कर दिया और किराया भी नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया 6 साल तक चले इस मामले में कोर्ट ने आज फैसला उनके पक्ष में सुनाया जिसके बाद दुकान को खाली कराया गया है। किराएदार पर 24 लाख रुपए बकाया है जो उसने नहीं दिए। कोर्ट का आदेश सर्वमान्य है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved