For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117889086
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने किया एक करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जिनमें इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। |  Ajmer Breaking News: गुर्जर धरती बस्ती अलवर गेट द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 8 फरवरी को शोभायात्रा, कलश यात्रा के साथ धर्म सभा का होगा आयोजन, प्रसादी के साथ होगा समापन |  Ajmer Breaking News: आशा सहयोगिनी संगठन राजस्थान के बैनर तले सैकड़ो आशा सहयोगिनियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने सहित आशाओं को सम्मान देने की रखी मांग |  Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ओर अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिसर कराया खाली, सुनवाई स्थगित हुई और बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर द्वारा नवीन न्यायालय भवन की व्यवस्थाओ, अधिवक्ताओ के चैम्बर व बैठने की व्यवस्था के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में चौथे दिन भी आंदोलन जारी रहा। |  Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, | 

अजमेर न्यूज़: गुर्जर धरती बस्ती अलवर गेट द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 8 फरवरी को शोभायात्रा, कलश यात्रा के साथ धर्म सभा का होगा आयोजन, प्रसादी के साथ होगा समापन

Post Views 01

February 6, 2026

यात्रा में विभिन्न झांकियाँ, धर्म ध्वज एवं श्रद्धालुओं की विशाल भागीदारी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

गुर्जर धरती बस्ती अलवर गेट द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 8 फरवरी को शोभायात्रा, कलश यात्रा के साथ धर्म सभा का होगा आयोजन, प्रसादी के साथ होगा समापन


अजमेर। सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण, हिन्दू समाज में नव चेतना के संचार तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सकल हिन्दू समाज एवं विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, गुर्जर धरती बस्ती, अजयमेरू महानगर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यक्रम श्रृंखला की जानकारी प्रदान करते हुए समिति अध्यक्ष पुरण सिंह डांगोरिया ने बताया  कि यह आयोजन धार्मिक जागरण के साथ-साथ सामाजिक संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगा। कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारम्भ दिनांक 06 फरवरी 2026 को शिव मंदिर, झलकारी नगर में सायं 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भारत मात्ता आरती से होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धातु सामूहिक रूप से धर्म साधना कर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति की कामना करेंगे। इसके पश्चात दिनांक 7 फरवरी 2026 को सुखाड़िया उद्यान (बगीचा), गुर्जर धरती पर सायं 8 बजे महिलाओं द्वारा राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित घूमर नृत्य का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार इस सांस्कृति इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए परंपरागत लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। मुख्य कार्यक्रम दिनांक 8 फरवरी 2026, रविवार को नसीराबाद रोड स्थित तेल मिल परिसर, इंडियन ओवरसीज़ बैंक के सामने, अलवर गेट, अजमेर में प्रातः 11:15 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ धर्म ध्वजारोहण से किया जाएगा। इसके उपरांत अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज आसींद के महंत श्री श्री 1008 महंत सुरेश दास जी महाराज एवं अखिल भारतीय सांगलिया पीठ सीकर के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 ओमदास जी महाराज के पावन सात्रिध्य में कलश यात्रा, भव्य शोभा यात्रा एवं विशाल धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्मसभा में संत-महात्मा समाज को धर्म, संस्कृति एवं संगठन के विषय में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर समरसता भोज महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। कलश यात्रा जिसमे 1100 मातृ शक्ति शामिल होंगी एवं शोभा यात्रा रेलवे म्यूज़ियम स्थित माता जी मंदिर से प्रातः 11:15 बजे प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल नसीराबाद रोड, तेल मिल परिसर पहुँचेगी। यात्रा में विभिन्न झांकियाँ, धर्म ध्वज एवं श्रद्धालुओं की विशाल भागीदारी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा हिन्दू समाज में नव चेतना एवं जनजागरण के इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। साथ ही मीडिया से भी कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कवरेज में सहयोग का अनुरोध किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved