For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117888910
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने किया एक करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जिनमें इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। |  Ajmer Breaking News: गुर्जर धरती बस्ती अलवर गेट द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 8 फरवरी को शोभायात्रा, कलश यात्रा के साथ धर्म सभा का होगा आयोजन, प्रसादी के साथ होगा समापन |  Ajmer Breaking News: आशा सहयोगिनी संगठन राजस्थान के बैनर तले सैकड़ो आशा सहयोगिनियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने सहित आशाओं को सम्मान देने की रखी मांग |  Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ओर अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिसर कराया खाली, सुनवाई स्थगित हुई और बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर द्वारा नवीन न्यायालय भवन की व्यवस्थाओ, अधिवक्ताओ के चैम्बर व बैठने की व्यवस्था के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में चौथे दिन भी आंदोलन जारी रहा। |  Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ओर अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिसर कराया खाली, सुनवाई स्थगित हुई और बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी

Post Views 01

February 6, 2026

सीआईडी, डॉग स्क्वाड, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ओर अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिसर कराया खाली, सुनवाई स्थगित हुई और बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी, जांच के बाद नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध 

शुक्रवार को राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर ओर अजमेर जिला न्यायालय के नए भवन को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई।
संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ को भेजे गए धमकी भरे मेल में लिखा है- आपके कोर्ट में 13 आरडीएक्स लगाएं गए है, जल्दी फटने वाले हैं। धमकी की सूचना मिलते सिविल लाइन थाना पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड,सीआईडी और डॉग स्क्वायड की टीम जिला न्यायालय पहुंची। बम की धमकी को देखते हुए फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने न्यायालय परिसर से वकीलों और मुवक्किलों को बाहर निकाल कर कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू की।काफ़ी देर तक चले सर्च ऑपरेशन में हालांकि पुलिस को कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशाशन ने राहत की सांस ली।

सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि मेल के जरिए अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हुई और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सीआईडी, डॉग स्क्वाड, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पूर्व में भी अजमेर जिला कलेक्ट्रेट और दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसका मुकदमा भी दर्ज है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved