For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116622748
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रेलवे कर्मचारियों की समस्या के निवारण हेतु अजमेर मण्डल, कार्मिक विभाग द्वारा मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: सरवाड़ दरग़ाह पर परचम कुशाई की रस्म के साथ हज़रत ख्वाजा फखर का दस रोजा उर्स का आगाज... |  Ajmer Breaking News: SIR पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का बड़ा आरोप—बीजेपी के इशारे पर नियमों को ताक पर रखकर चल रही SIR प्रक्रिया, |  Ajmer Breaking News: सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला परिवहन विभाग ने 7 फ्लाइंग एस्कॉर्ट के साथ हाईवे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: वर्ष 2022 में कचहरी रोड स्थित गुजराती पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने और 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर को छत्तीसगढ़ जेल से किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर लिया रिमांड पर |  Ajmer Breaking News: अजमेर की जनाना अस्पताल रोड पर दो बसों के आमने-सामने की भिड़ंत, स्कूल बस हुई क्षतिग्रस्त तो वही चालक और हेल्पर सहित चार सवारियां हुई चोटिल, |  Ajmer Breaking News: सेंट्रल जेल में बंद बंदी ने साथी बंदी पर धारदार हथियार से किया हमला, |  Ajmer Breaking News: महिला का ATM कार्ड हैक कर लाखो रुपए की ऑनलाइन खरीददारी,पीड़ित अनिता कंवर भाटी न गंज थाना पुलिस को दी शिकायत, | 

राष्ट्रीय न्यूज़:  86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का लखनऊ में सम्मेलन, विधायिका भारतीय लोकतंत्र की धडकन हैं - देवनानी,

Post Views 01

January 20, 2026

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लखनऊ में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में कहा- हमारे हाथों में जो शक्ति है, वह जनता द्वारा दी गई पवित्र धरोहर है

विधायिका भारतीय लोकतंत्र की धडकन हैं -श्री देवनानी

 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का लखनऊ में सम्मेलन

 विधायिका की असली ताकत जनता के विश्वास और जवाबदेही में है- श्री देवनानी

 श्री देवनानी ने कहा- हमारे हाथों में जो शक्ति है, वह जनता द्वारा दी गई पवित्र धरोहर है

अजमेर , 20 जनवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने लखनऊ में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में मंगलवार को जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही विषय पर विधायिका को स्वयं का आत्म मूल्यांकन करने लोक और तंत्र के सेतु को सतत और सशक्त बनाने, नई चुनौतियों से मुकाबले के साथ भविष्य को प्रभावशाली बनाने के लिए दूरदर्शी उद्‌बोधन दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव जनता का अडिग विश्वास होता है। यह विश्वास जनता से निरंतर संवाद, पारदर्शिता और उत्तरदायित्वपूर्ण आचरण से ही कायम रह सकता है। श्री देवनानी ने विधायिका को भारतीय लोकतंत्र की धडकन बताया है।

विधायी जनता को आकांक्षाओं का दर्पण:- श्री देवनानी ने कहा कि विधायिका कोई स्वतंत्र सता-केंद्र नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का दर्पण है। सदन में बैठने वाला प्रत्येक सदस्य केवल स्वयं का नहीं, बल्कि लाखों नागरिकों की सामूहिक आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र की कसौटी यह है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जवाबदेही केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि सदन के प्रत्येक सत्र, प्रत्येक बहस, प्रत्येक प्रश्न और प्रत्येक विधायी हस्तक्षेप में दिखाई देनी चाहिए। एक जीवंत लोकतंत्र वही है जिसमें विधायिका जनता की समस्याओं को केवल सुनती ही नहीं, बल्कि उन्हें गहराई से महसूस कर समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहती है। श्री देवनानी ने कहा कि संवैधानिक नैतिकता केवल कोगों पर अंकित शब्द नहीं है, बल्कि यह हमारे रोजमर्रा के विधायी कार्यों का हिस्सा होनी चाहिए। जब हम सदन में बैठते हैं, तो हमें संविधान के ट्रस्टी के रूप में व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि हमारे हाथ में जो शक्ति है, वह जनता द्वारा दी गई पवित्र धरोहर है।

अल्पमत की आवाज को दिया सम्मान, सदन की श्रेष्ठता का पैमाना:- विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन की श्रेष्ठता बहुमत की शक्ति से नहीं, बल्कि अल्पमत की आवाज को दिए गए सम्मान से तय होती है। असहमति और स्वस्थ आलोचना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि संवाद और वाद-विवाद ही विधायिका की जवाबदेही के मजबूत स्तंभ हैं। श्री देवनानी ने कार्यपालिका पर प्रभावी नियंत्रण को विधायिका का प्रमुख संवैधानिक दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि जनता के कर से एकत्रित प्रत्येक रुपये का उपयोग जनकल्याण में हो, यह सुनिश्चित करना विधायिका का परम कर्तव्य है। प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और शून्यकाल को उन्होंने जनता की आवाज का सशक्त माध्यम बताया।

विधायी समितियां लघु सदन है:- श्री देवनानी ने कहा कि विधायी समितियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समितियां 'लघु सदन" के रूप में कार्य करती हैं, जहां गहन, निष्पक्ष और तकनीकी समीक्षा संभव होती है। समिति प्रतिवेदन केवल फाड़ों तक सीमित न रहें, बल्कि उन पर सदन में चर्चा हो और सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा ने लोक लेखा समिति और प्राक्कलन समिति के माध्यम से वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ किया है तथा यह सुनिश्चित किया है कि समितियों की रिपोर्ट पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई हो। साथ ही सदस्यों के प्रशिक्षण, अभिमुखीकरण कार्यक्रम, बाल विधानसभा और यूथ पार्लियामेंट जैसी पहलों से भविष्य की पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ा जा रहा है।

आज डिजिटल जवाबदेही का युग:- राजस्थान विधानसभा ‌द्वारा उठाए गए डिजिटल नवाचारों के ऐतिहासिक कदर्मों का उल्लेख करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि आज डिजिटल जवाबदेही का युग है। ऑनलाइन प्रक्रियाओं, पेपरलेस व्यवस्था, यूट्यूब पर कार्यवाही के सजीव प्रसारण और राजस्थान विधानसभा के डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से पारदर्शिता को नई ऊँचाइयों पर ले जाया गया है। यह एक प्रकार का 'सोशल ऑडिट है, जो सदन को निरंतर सजग बनाए रखता है।

विधायी प्रभाव मूल्याकंन:- श्री देवनानी ने लेजिस्लेटिव इम्पैक्ट असेसमेंट और पोस्ट-लेजिस्लेटिव ऑडिट की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि कानून बनने के बाद उनके वास्तविक प्रभाव का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को नीति-निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनाना ही सच्ची जवाबदेही का उच्चतम रूप है।

आसन की भूमिका महत्वपूर्ण:- पीठासीन अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का आसन केवल एक रेफरी का नहीं, बल्कि संविधान के संरक्षक का होता है। नियर्मा की व्याख्या इस प्रकार होनी चाहिए कि वह चर्चा को रोकने वाली नहीं, बल्कि उसे विस्तार देने वाली हो। विधायिका को स्वयं का आत्म मूल्यांकन करना होगा, इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने सदनों में सदस्यों की उपस्थिति विधेयकों के विविध पहलुओं पर चर्चा और सदन के भीतर संसदीय मर्यादाओं के पालन को विचारणीय बताया।

विधायिका वह पथ है जो राष्ट्र को सशक्त बनाता है:- श्री देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र कोई अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि एक निरंतर यात्रा है और इस यात्रा में विधायिका जनता के विश्वास के ईंधन से चलती है। राजस्थान विधानसभा लोकतांत्रिक मूल्यों, विधायी मर्यादाओं और जनता के विश्वास की रक्षा के अपने संकल्प पर सदैव दृढ़ रहेगी। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved