Post Views 01
January 20, 2026
हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने दीवाली पर पटाखे चलाने के विवाद में चाकू से हमला करने वाले दो फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
दीपावली पर्व पर पुरानी चौपाटी गौरव पथ पर रोशनियों की सजावट की गई थी ।इस दौरान रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चौपाटी और सड़क पर पटाखे चलाए जा रहे थे साथ ही चौपाटी पर लगे प्लास्टिक के डस्टबिन में भी पटाखे फोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त किया जा रहा था। इन सामाजिक तत्वों को ऐसा करने से रोकने वाले कुछ लोगों पर इन बदमाशों ने चाकू से हमला किया और मारपीट कर वहां के माहौल को खराब किया। जिसके बाद इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस के एएसआई जयलाल ने बताया कि उस प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें आज गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में भांपो का बाड़ा लोहा खान निवासी आकाश सिंहल और विवेक कुमार शामिल हैं जिन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved