For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 115471215
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: छठी ओर कुल की रस्म में शिरकत करने देश के अलग अलग राज्यों से अजमेर पहुंचे जायरीनों के लौटने का सिलसिला भी तेजी से शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की जमादार पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से ख्वाजा साहब के दर पर चादर एवं फूल पेश  |  Ajmer Breaking News: द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह,30 दिसंबर को विवाह गठबंधन में इस बार बंधेंगे 11 जोड़े,कन्या को 101 उपहारों के साथ दी जाएगी एफडी, फेरे पर पर्यावरण का दिया जाएंगा संदेश |  Ajmer Breaking News: अवैध हथियारों के साथ जीआरपी थाना पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: कलयुगी बेटे–बहु ने बूढ़े पिता को घर से निकाला, LIC से रिटायर्ड बूढ़े पिता ने परेशान होकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: भारत रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ, अजमेर (राजस्थान) द्वारा बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रही आतंकी एवं सांप्रदायिक हिंसा पर भारत सरकार के त्वरित एवं कठोर हस्तक्षेप हेतु ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: वीर बाल दिवस,सुशासन दिवस,मतदाता सूची गहन परीक्षण (द्वितीय चरण) कार्यशाला |  Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र सभागार में स्वयं सेवकों पर लिखी पुस्तक प्रेरणा पुंज का लोकार्पण | 

उदयपुर न्यूज़: कांग्रेस ने ‘अरावली बचाओ’ रैली निकाली, टाउनहॉल से मोहता पार्क तक पैदल मार्च

Post Views 91

December 27, 2025

रैली में शहर और जिले भर के कार्यकर्ता शामिल

उदयपुर में आज उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस ने ‘अरावली बचाओ’ अभियान के तहत नगर निगम प्रांगण से जन-जागरण पैदल रैली निकाली। शहर और देहात कांग्रेस की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस रैली में उदयपुर शहर सहित जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली की अगुवाई उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ और देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने की। नगर निगम स्थित टाउन हॉल से रवाना हुई यह रैली शहर के अश्विनी बाजार, हाथीपोल चौराहा होते हुए चेतक सर्कल स्थित मोहता पार्क तक पहुंची। रैली में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और अंधाधुंध विकास से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार से अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। रैली के दौरान शहर में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखा। कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिए कि यदि अरावली के संरक्षण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved