Post Views 71
November 19, 2025
पीएम-किसान योजना से देश के करोड़ों छोटे एवं सीमांत किसानों को मिला है आर्थिक संबल - भागीरथ चौधरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अवसर पर तबीजी, अजमेर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी
अजमेर, 19 नवम्बर। कोयंबटूर तमिलनाडु में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 21वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9 करोड़ अन्नदाता किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ की सम्मान राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। किसानों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की यह सतत प्रतिबद्धता देश के कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है।
इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ ही अजमेर के कृषि विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय बिजीय मसाला अनुसंधान केंद्र एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि के अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, श्री भागीरथ चौधरी ने देश के अन्नदाताओं की सराहना की। उन्होंने किसानों को 21वीं किस्त की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दुनिया का सबसे बड़ा और सफल किसान-समर्थन कार्यक्रम बन चुका है।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि अब तक सरकार द्वारा किसानों के खातों में 23 लाख 90 हजार करोड़ से अधिक राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। इससे देशभर के करोड़ों छोटे एवं सीमांत किसानों को निरंतर आर्थिक संबल मिला है। कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर-राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र अजमेर और सहकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी, विशेषज्ञ वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान और आमजन जुड़े। देश का अन्नदाता रात-दिन अथक मेहनत कर 145 करोड़ जनता का पेट भरता है। सरकार अन्नदाताओं के इस अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं प्रदान कर किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महती भूमिका निभाई है।
किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प अपने संबोधन में मंत्री केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक, बीज अनुसंधान, मसाला फसलों के उन्नत उत्पादन और किसान-हितैषी नीतियों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की। श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है और हम सभी मिलकर उस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।
श्री भागीरथ चौधरी ने किसानों से अपील की कि किसान देश की भावी पीढ़ी और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती को प्राथमिकता से अपनाएँ। साथ ही उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को भी यह निर्देश दिया कि वे जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने हेतु सक्षम और तमेपसपमदज फसलों की किस्मों के विकास पर विशेष ध्यान दें, ताकि किसानों की आय और कृषि उत्पादकता सुरक्षित रह सके। प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और नवाचार के साथ भारत का कृषि क्षेत्र नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में डॉ. विनय भारद्वाज निदेशक,राष्ट्रीय बिजीय मसाला अनुसंधान केंद्र ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की एवं सभी का स्वागत किया। डॉ. जे. पी. मिश्रा निदेशक, अटारी, जोधपुर ने कृषि प्रसार को गति देने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक संजय तनेजा ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान में प्रमुख सचिव डी एस भाटी ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान उन्नत किसानों को प्रशस्ति पत्र दिए गए और जहरमुक्त खेती के लिए राष्ट्रीय बिजीय मसाला अनुसंधान केंद्र का एक किसान उत्पादक संगठन लिवेबल के साथ समझौता ज्ञापन निष्पादित किया गया।
कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कोयंबटूर से वर्चुअल संबोधन और वन्दे मातरम गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन वैज्ञानिक डॉ. रमाकांत शर्मा द्वारा किया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved