Post Views 01
November 19, 2025
भारत की आयरन लेडी देश की पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108 वीं जन्म जयंती
कांग्रेस जनों ने मोनिया इस्लामिया स्कूल के बाहर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, स्वर्गीय इंदिरा गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को किया याद
अजमेर शहर जिला कांग्रेस द्वारा 19 नवम्बर बुधवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108 वीं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बताया कि भारत की एकता और अखंडता को संजोये रखने के लिए जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक सशक्त प्रगतिशील भारत का निर्माण किया ऐसी साहस की प्रतिमूर्ति भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री हमारे आदर्श इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर उन्हें हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जीवन लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इंदिरा गांधी ने देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी को जन्म जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच निवृत्तमान जिला अध्यक्ष विजय जैन, नसीम अख़्तर, महेंद्र सिंह रलावता, रामचंद्र चौधरी, द्रोपदी कोली आदि कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved