For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 110723889
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर कोर्ट का आदेश: महिला बटालियन की पूर्व डिप्टी कमांडेंट यशविनी राजोरिया समेत चार पुलिस अधिकारी होंगे गिरफ्तार, बजट गबन का आरोप |  Ajmer Breaking News: कोटपूतली हाल जॉन्सगंज में रहने वाले रेल कर्मचारी को फाइनेंस स्टॉक मार्केट में इनवेस्टमेंट का लालच देकर 26 लाख 35 हजार रुपए की ठगी, |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर स्थित रूपकला सैलून में चोरी, ताले तोड़ नगदी व महंगे प्रोडक्ट ले उड़े चोर |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत ग्राम रसूलपुरा में बीती रात चोरों ने बोला धावा ,चार से पांच मकान को बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी में मंदिर जा रही महिला के गले से चेन तोड़ने वाले आरोपियों के गले तक पहुंचे पुलिस के हाथ, |  Ajmer Breaking News: आरजीएचएस योजना का अस्पताल ओर दवा काउंटर को भुगतान नहीं होने से व्यवस्था चरमराई जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर हुआ हादसा, ट्रेन में चढ़ते वक्त पैसेंजर का पैर फिसला, |  Ajmer Breaking News: महर्षि दयानंद सरस्वती के 142वें बलिदान दिवस और आर्य समाज के 150 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष में वार्षिक मेले का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कांग्रेस की अंदरूनी जंग सड़क पर, धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ पोस्टर, बैठक में हंगामा | 

राजस्थान न्यूज़: जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला

Post Views 81

October 9, 2025

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में केवल "लूट और झूठ की सरकार" चल रही है।

गहलोत का आरोप – जल जीवन मिशन फेल

गहलोत ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण जल जीवन मिशन अपने उद्देश्यों को पूरा करने में विफल रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा जल कनेक्शनों की संख्या में गिरावट को उजागर करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है।

उन्होंने लिखा, “भाजपा सरकार ने 2024-25 के बजट में 25 लाख जल कनेक्शन देने की घोषणा की थी, लेकिन केवल 9 लाख 44 हजार कनेक्शन ही जारी कर सकी। यह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2022-23 में लगाए गए 13.88 लाख और 2023-24 में लगाए गए 12.17 लाख कनेक्शनों से भी कम है।”

6 महीने में सिर्फ 97 हजार कनेक्शन

गहलोत ने आगे कहा कि वर्ष 2025-26 के बजट में 20 लाख नल कनेक्शन देने का वादा किया गया था, लेकिन आधा साल बीतने के बाद भी सिर्फ 97 हजार कनेक्शन ही जारी किए गए हैं। इस औसत से पूरे बजट वर्ष में महज 2 लाख कनेक्शन ही हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा भाजपा सरकार के झूठ को उजागर करता है।

भ्रष्टाचार की जड़ – अधिकारियों को डबल चार्ज

गहलोत ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के ठोस उदाहरण पेश करते हुए आरोप लगाया कि पीएचईडी विभाग में 6 एडिशनल चीफ इंजीनियर, 3 सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर और 17 एक्सईएन को लंबे समय से APO पर रखा गया है, जबकि सरकार अपने चहेते अधिकारियों को डबल चार्ज दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही वजह है कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और योजना पूरी तरह फेल हो रही है?


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved