Post Views 101
October 9, 2025
उदयपुर। शहर में कांग्रेस के वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके तहत राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रैली निकाली। खेड़ा ने अपने गृह क्षेत्र में रैली निकालकर वोट चोरी के खिलाफ आम जनता को जानकारी देने की कोशिश की। खेड़ा जगदीश मंदिर में दर्शन के बाद जगदीश चौक से देहलीगेट तक पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे। इस दौरान रास्ते में लोगों से हस्ताक्षर कर वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रास्ते में जमकर नारेबाजी करते हुए वोट चोरी की बात पहुंचाने की कोशिश करने की। पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उससे जनता को जोड़ने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम किया जा रहे हैं। उन्होंने अपने गृह क्षेत्र को चुना है, जिसमें वो पैदल यात्रा करते हुए जनता को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बिहार चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रैली जगदीश मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गाे से गुजरते हुए हाथी पोल पहुंची। खेड़ा ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी ने बिहार में अभियान शुरू किया है। अब वोट चोरी का ही अभियान पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। राजस्थान के बीच सभी मंडल और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी बात रख रहे हैं। अभियान में शहर जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़, पंकज शर्मा, सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, नजमा मेवाफरोश, हर्षवर्धन सिंह, दिनेश दवे सहित कई नेता शामिल हुए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved