Post Views 61
October 9, 2025
उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को उदयपुर पहुंचीं। यहां डबोक एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राजे ने काफी देर तक वरिष्ठ भाजपा नेताओं से चर्चा की और संगठन की स्थिति के बारे में जाना। एयरपोर्ट पर कई नेताओं ने राजे को हाल ही यूडीएच मंत्री के कार्यक्रम में एनएसयूआई पदाधिकारी के साथ जिलाध्यक्ष और उनके साथियों के साथ हुई मारपीट की शिकायत भी की। इसके बाद राजे कार से प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गईं। वसुंधरा राजे प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के निधन पर उनके घर शोक जताने पहुंचेगी। प्रतापगढ़ जाने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एयरपोर्ट से लेकर अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी, उदयलाल डांगी, ताराचंद जैन, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने राजे से मुलाकात की। पूर्व सांसद अर्जुन मीणा, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, दलीचंद डांगी, रणधीर सिंह भींडर, मांगीलाल जोशी, रवींद्र श्रीमाली, अनिल सिंघल, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, महेंद्र सिंह शेखावत, अतुल चंडालिया भी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved