For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 109230087
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की प्रेसवार्ता, बोले– मोदी सरकार ने भारत की आर्थिक और सामरिक स्थिति मजबूत की |  Ajmer Breaking News: राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक द्वारा हिंदू पर्वों के दौरान प्रतियोगी परीक्षा कराने के फरमान से उपजा रोष, सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: सोफिया कॉलेज एवं NOLOW के सहयोग से 16 सितंबर 2025 मंगलवार को आत्महत्या जागरूकता और रोकथाम पर एक स्वास्थ्य रैली का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 83 आरएएफ बटालियन के द्वारा 16 से 20 सितंबर तक अजमेर शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्र की डेमोग्राफी चेक करने के लिए निकाला जा रहा है फ्लैग मार्च, |  Ajmer Breaking News: अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता व कैरम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: RTE दाखिला विवाद पर संयुक्त अभिभावक संघ का आरोप : अजमेर के निजी स्कूलों की मनमानी जारी |  Ajmer Breaking News: सरकार द्वारा घोषित लैटरल एंट्री के विरोध में राजस्थान मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का धरना पांचवें दिन भी जारी,  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा में लगवाए गए कैमरों को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान से भाजपा हुई आक्रामक, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बोराज गांव में पैंथर न गाय के बच्चे पर किया हमला, रविवार रात जानवरो के बाड़े में घुसा पैंथर |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस समारोह का आयोजन  | 

अजमेर न्यूज़: सोफिया कॉलेज एवं NOLOW के सहयोग से 16 सितंबर 2025 मंगलवार को आत्महत्या जागरूकता और रोकथाम पर एक स्वास्थ्य रैली का आयोजन किया गया।

Post Views 41

September 16, 2025

यह रैली सोफिया कॉलेज से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट के सामने छात्राओं द्वारा उक्त विषय पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।

सोफिया कॉलेज एवं NOLOW के सहयोग से 16 सितंबर 2025 मंगलवार को आत्महत्या जागरूकता और रोकथाम पर एक स्वास्थ्य रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली सोफिया कॉलेज से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर संपन्न हुई।
कलेक्ट्रेट के सामने छात्राओं द्वारा उक्त विषय पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।

देश में बढ़ते सुसाइड केस को लेकर सोफिया कॉलेज की ओर से मंगलवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कॉलेज से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सुसाइड की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। कार्यक्रम में स्कूलों के स्टूडेंट्स और संस्थाएं शामिल हुई।
सोफिया कॉलेज की स्टूडेंट प्राची लालवानी ने बताया कि आज बच्चों और यूथ में जिस तरह से सुसाइड की घटनाएं बढ़ रही है उसका रेशों पूरी दुनिया में भारत वर्ष के अंदर 40% है जो की काफी चिंताजनक है। इसे कम करने और रोकने के लिए सरकार के अलावा सभी स्कूल एनजीओ संस्थाओं के साथ पेरेंट्स को भी कदम बढ़ाने होंगे और बच्चों से वार्तालाप करते हुए उनकी हर परेशानी को साझा करना होगा और बच्चों को भी अपने पेरेंट्स के साथ अपनी दिनचर्या को साझा करना होगा। तभी इस पर अंकुश लग सकता है। अवेयरनेस ही इसे रोकने का कारगर उपाय है जिस पर सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा।
प्रिंसिपल सिस्टर पर्ल ने बताया कि यूथ में बढ़ते सुसाइड की रोकथाम को लेकर कॉलेज और NOLOW के साथ साइकोलॉजी की छात्राओं एवं सांभर से आए मंथन एनजीओ सहित अन्य स्कूलों की छात्राओं द्वाराजागरूकता रैली निकाली गई। रैली कॉलेज से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट के बाहर छात्राओं ने एक लघु नाटिका के माध्यम से देश में बढ़ते सुसाइड के मामलों को लेकर जागरूकता फैलाई।
उन्होंने कहा कि सुसाइड हर प्रॉब्लम का हल नहीं है।  देश में हर 40 सेकंड में सुसाइड हो रहे हैं। कई लोग अपने परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों को खो रहे हैं लेकिन इसे रोका जा सकता है। इस रैली में अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट्स, विभिन्न संस्थाएं के साथ 500 से ज्यादा लोग रैली में शामिल हुए।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved