Post Views 21
September 15, 2025
अजमेर के बोराज गांव में पैंथर न गाय के बच्चे पर किया हमला,
रविवार रात जानवरो के बाड़े में घुसा पैंथर
गांव में घुसे पैंथर ने जानवरो पर किया हमला, हमले में गाय के बच्चे की हुई मौत,बछड़े के शरीर पर मिले पैंथर के पंजे के निशान,
बोराज गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल,
परिवार के शोर मचाने पर पहाड़ पर भागा पैंथर,
वन विभाग को दी गई सूचना, पहले भी गांव में दिखा था पैंथर का मूवमेंट,
अजमेर के बोराज गांव में बीती रात पहाड़ी से गांव में घुसे पैंथर ने बाड़े में बंधे गाय के बछड़े पर हमला किया जिससे बछड़े की मौत हो गई। परिवार के लोग जब सुबह उठे तो गाय का बछड़ा मृत अवस्था में मिला जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष गामा रावत ने दी जानकारी ने बताया कि रविवार रात बोराज गांव में पैंथर एक घर के पीछे बाड़े में घुस आया और वहां पर बकरी और गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। हमले में गाय का बछड़ा मर गया।
पैंथर ने गांव के लाखन सिंह पुत्र मोहन सिंह रावत के जानवरों पर हमला किया। हमले के दौरान जानवरों की आवाज सुनकर एक ग्रामीण उठ गया और उसने देखा कि पैंथर गाय के बछड़े को खा रहा था। ग्रामीणों की आवाज सुनकर पैंथर वहां से भाग गया। ग्रामीण ने बताया कि बकरी के शरीर पर भी पैंथर के हमले के निशान मिले हैं। हमले से पहले भी ग्रामीणों को पैंथर के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी थी। पूर्व में भी गांव में पैंथर दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved