Post Views 31
September 15, 2025
सदर कोतवाली थाना अंतर्गत चूड़ी बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से 10 लाख रुपए कीमत का हार चुराने वाली बुर्कापोश दो महिलाएं औरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार,
अजमेर में जियारत करने परिवार सहित आई थी महिलाएं, पुलिस औरंगाबाद से लेकर पहुंची दोनों को रखा बापर्दा
सदर कोतवाली थाना अंतर्गत लगभग बीस दिन पूर्व चूड़ी बाजार में एक ज्वैलरी शॉप से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए कीमत का सोने का हार चोरी करने के वाली बुर्कापोश दो महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार कर लाई है फिलहाल दोनों को बापर्दा रखा गया है। जिला पुलिस ने अजमेर से 900 किलोमीटर दूर पहुंच चुकी दोनों शातिर महिलाओं को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जाकर पकड़ा। दोनों सगी बहने हैं। दोनों को बापर्दा रखा गया है।
सी ओ रुद्र प्रकाश शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चूड़ी बाजार स्थित एमबी ज्वेलर्स के मालिक निखिल सोनी ने रिपोर्ट दी थी कि 27 अगस्त की शाम महिलाए दो बुर्का पहनकर आई थीं। शोरूम पर आने पर दोनों महिलाओं ने तीन तोले के बैंगल्स दिखाने के लिए कहा था। बाद में दोनों महिलाओं ने पुराना सोना निकाल कर उसकी एवज में नया सोना मांगा था। दोनों महिलाओं ने उन्हें बातों में उलझाया। इस दौरान शक होने पर महिलाओं को बुर्का हटाने के लिए भी कहा था। दोनों ने रिवाज होने की बात कहकर मना कर दिया था। दोनों ने मौका देखकर मुख्य दरवाजे के फ्रेम पर लगे 92 ग्राम का सोने का हार चोरी कर लिया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन किया ओर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करते हुए पुलिस टीम औरंगाबाद महाराष्ट्र पहुंची और दोनों महिलाओं को पकड़ा। गिरफ्तार महिलाएं मुन्नी परवीन व बुसरा परवीन दोनों ही सगी बहनें हैं। जांच में सामने आया कि बुसरा परवीन का पति अब्दुल गफूर हत्या के मामले में जेल में बंद था जो पैरोल पर दरगाह जियारत करने आए और वारदात अंजाम को दिया। फिलहाल पुलिस चोरी किए गए हार की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved