For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106351624
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति छावनी परिषद क्षेत्र के पलटन बाजार में दो मंजिला भवन निर्माण को जेसीबी मशीन से किया ध्वस्त, कैंटोनमेंट पुलिस और सिविल लाइंस थाना पुलिस का जप्ता रहा तैनात |  Ajmer Breaking News: एलिवेटेड रोड राम सेतु ब्रिज को लेकर दायर जनप्रतिनिधित्व याचिका पर नगर निगम और स्मार्ट सिटी सीईओ कलेक्टर की ओर से रखा गया पक्ष, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत रहने वाली नाबालिक बच्ची के साथ उसके ही जानकार ने किया बलात्कार, |  Ajmer Breaking News: मंगलवार शाम घाटी वाले बालाजी मंदिर पर भव्य महाआरती और भोग प्रसादी के साथ भंडारे का आयोजन, लगभग 4000 लोगों ने की प्रसादी ग्रहण |  Ajmer Breaking News: जनरल इंश्योरेंस एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन के आह्वान पर 9 जुलाई 2025 को सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल । |  Ajmer Breaking News: वर्ष 2013 में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए पटवारी को 2 साल की सजा के साथ 5000 रुपए के अर्थ दंड से किया दंडित, अजमेर एसीबी कोर्ट में हुई सुनवाई |  Ajmer Breaking News: फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया पुष्कर की और से आज 8 जुलाई को 551 से ज्यादा बालिकाओ को संपूर्ण शिक्षण सामग्री कक्षा नर्सरी से महाविद्यालय तक वितरित की गई |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद रोड नगरा मुख्य मार्ग पर प्राचीन रोकडिया हनुमान मंदिर को लेकर दो पक्षों में विवाद, हिंदूवादी संगठनों ने की समझाइश  |  Ajmer Breaking News: दृष्टि आईएएस कोचिंग संस्थान के संस्थापक के मानहानि प्रकरण में आज प्रसंज्ञान लेकर तलब किया  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामसेतु एलिवेटेड रोड धसने का मामला, मामले में आज हुई सुनवाई, कल सभी पक्षकारों को न्यायालय द्वारा नोटिस जारी करने के दिए गए थे आदेश, | 

अजमेर न्यूज़: ऑपरेशन सिन्दूर ने बढ़ाई पूरे विश्व में भारत की साख, भारतीयता सब जगह सम्मानित

Post Views 71

June 28, 2025

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का फ्रांस जर्मनी की अध्ययन यात्रा से लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

ऑपरेशन सिन्दूर ने बढ़ाई पूरे विश्व में भारत की साख, भारतीयता सब जगह सम्मानित

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का फ्रांस जर्मनी की अध्ययन यात्रा से लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

                   अजमेर, 28 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर ने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में मजबूत पहचान रखता है। भारतीयता सब जगह सम्मानित है।
                   विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय संसदीय पद्धतियों की अध्ययन यात्रा से लौटने पर अजमेर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
                   विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जनता के प्रेम एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि अजमेर की जनता के स्नेह ने उन्हें अभिभूत कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर के बाद अब फ्रांस और जर्मनी की यात्रा का अवसर मिला।
                   उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के माध्यम से भारत की साख वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के रुख को समर्थन दिया है और राजस्थान सहित भारत के प्रति गहरी सद्भावना प्रकट की है। यात्रा के दौरान एयरस्पेस बंद होने के कारण वापसी में देरी हुई। इस दौरान कतर का भी संक्षिप्त दौरा हुआ। 
                   श्री देवनानी ने कहा कि जर्मनी में आमजन की जीवनशैली अत्यंत अनुशासित है। वहां आमजन अधिकतर साइकिल का उपयोग करते हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। जर्मनी की चुनाव प्रणाली में मत प्रतिशत के आधार पर प्रतिनिधित्व दिया जाता है। ये भारतीय चुनाव प्रणाली से भिन्न है। उन्होंने बर्लिन दीवार, संग्रहालयों और ऎतिहासिक स्थलों का अवलोकन करते हुए वहां की समृद्ध विरासत और नवाचारों का अनुभव साझा किया। जर्मनी की ऑटोमोबाइल तकनीक को विश्व में अग्रणी बताया। 
                   श्री देवनानी ने कहा कि रामचंद्र मिशन जैसे आध्यात्मिक संस्थाओं के माध्यम से वहां भारतीय संस्कृति, मानवता और मातृभाव का संचार किया जा रहा है। भगवान गणेश का भव्य मंदिर भी वहां भारतीयों द्वारा निर्मित किया गया है। यह भारत की परंपरा और संस्कृति का अद्भुत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण, विज्ञान और रोजगार के क्षेत्र में भारत के साथ अनेक समझौते हुए हैं। फ्रांस और जर्मनी में नर्सिंग, प्लंबिंग जैसे क्षेत्रों में भारतीयों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर हैं।
                   श्री देवनानी ने कहा कि भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2047 तक भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में हम सभी को संगठित होकर मातृभाव एवं अपनत्व के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के महान महापुरुषों ने संगठित रहकर अपने पद त्याग कर राष्ट्रहित में कार्य किए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विचारशील व्यक्तित्वों के मूल्यों को आत्मसात करना आज की आवश्यकता है।
                   उन्होंने कहा कि अजमेर में विद्युत आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण के लिए जीएसएस की स्थापना, पेयजल आपूर्ति के लिए रिज़र्वायर निर्माण सहित अनेक विकास योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। आने वाले समय में अजमेर के विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
                   इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयोत्सना रंगा, इंजीनिरिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा, जेएलएन मेडिकल एसोसिएशन, सिंधी संगीत समिति के श्री मनोहर मोटवानी व रमेश चेलानी, सिंधी शिक्षा समिति के श्री अशोक मंगलानी, गायत्री शक्ति पीठ के डॉ. भवानी सिंह राठौड, श्रीमती राजेश कंवर राठौड़ व पेन्टर श्री मानक, पारीक ब्राह्मण समाज से श्री मुकेश पारीक, श्री अनिल पारीक, श्री महावीर पारीक, नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज के अध्यक्ष श्री प्रकाश, श्री मक्खन, स्र्वणकार समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री कृष्ण गोपाल, श्री विठ्ठल नामदेव छीपा समाज के श्री संजीव नागर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पेंशनर सचिव श्री प्रेम सिंह सिसोदिया, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्री यतीन्द्र शास्त्री, दीनदयाल मंडल के समस्त कार्यकर्ता तथा बजरंग मंडल अध्यक्ष व कार्यकता, बी.के. कौल व्यापरी संघ, महिला जाग्रति मंच से पूजा तोलानी, दाहरसेन मंडल से श्री विक्रम, श्री विजय व श्री विकास, अग्रवाल पंचायत घसेटी पदाधिकारी, सिन्धु भवन पंचशील तथा पार्षद श्रीमती प्रतिभा पाराशर, श्री विरेन्द्र वालिया, श्री यतीश माथुर, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री रचित कच्छावा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved