For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105754024
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री अजमेर व्यापार महासंघ ने संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों का किया सम्मान |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, पुरोहितों की चेतावनी को किया नजरअंदाज |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पेंशनर्स समाज, जिला शाखा, अजमेर के अध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के हठधर्मिता के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: नगर निगम द्वारा आना सागर नई चौपाटी रीजनल कॉलेज चौराहा के बाहर लगभग एक दशक से लगे ठेले, रेहडी और फूड वैन को हटाने से नाराज वेंडर्स ने ली अदालत की शरण, |  Ajmer Breaking News: उदयपुर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ रेजीडेंट चिकित्सक डॉ रवि शर्मा की करंट लगने से हुई मृत्यु ,पूरे प्रदेश भर में रेजीडेंट चिकित्सकों ने किया 2 घंटे कार्य का बहिष्कार, |  Ajmer Breaking News: आरपीएससी द्वारा स्कूल लेक्चरर और कोच भर्ती परीक्षा 2024 हुई प्रारंभ, |  Ajmer Breaking News: केंद्र सरकार ने इस वर्ष मार्च में एक अध्यादेश पास कर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को 2026 से लागू आठवें वेतनमान का परिलाभ नही देने का निर्णय |  Ajmer Breaking News: भाजपा के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मुखर्जी की पुण्यतिथि |  Ajmer Breaking News: अल्पसंख्यक समुदाय के व्यावसायिक एवं शिक्षा ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय योग शिविर प्रारंभ हुआ।  | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है।

Post Views 11

June 2, 2025

अजमेर उत्तर में बनेगी 10 करोड़ की 34 सड़कें

अजमेर उत्तर में बनेगी 10 करोड़ की 34 सड़कें

             अजमेर, 2 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। श्री देवनानी की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रूपए की लागत से 34 सड़कें बनाई जाएगी। इन सड़कों के काम भी जल्द शुरू होंगे।
             विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की है। इसके तहत वार्ड एक कोटडा स्थित प्रगति नगर बी ब्लॉक में राशि 45 लाख की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 2 कोटड़ा स्थित संदीप रावत जी के मकान से तेजाजी मंदिर चौक तक राशि 37 लाख, वार्ड 3 अर्जुन नगर, माली मौहल्ला में राशि 13.25 लाख, वार्ड 3 अम्बे विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग व पास की गलियों में राशि 28 लाख, वार्ड 5 भागचंद सोनी नगर गली नंबर एक व सामुदायिक भवन वाली गली में राशि 16 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा। 
             उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 8 स्थित भैरू जी मंदिर (चमार घाटी) से लवकुश उद्यान तक राशि 27 लाख से सड़क निर्माण एवं वॉल टू वॉल मय नाली निर्माण,  पलटन बाजार ग्वाला चौक विनोद जी के मकान से गोपाल अहीर जी के मकान होते हुए नरपत सिंह जी के मकान तक राशि 30 लाख, वार्ड 60 कालू की ढाणी सी ब्लॉक में राशि 14 लाख, वार्ड 62 पवनसुत कॉलोनी माताजी मंदिर वाले मार्ग राशि 34 लाख, वार्ड 62 स्थित नायक बस्ती से शमशान पुलिया तक राशि 20 लाख, वार्ड 63 प्रताप नगर में पाबूदान सिंह जी के मकान से पुलिया तक राशि 42 लाख, वार्ड 63 गोपाल सिंह क्लॉथ स्टोर से राजेश भाटी के मकान तक राशि 13 लाख, वार्ड 65 में राशि 18 लाख की लागत से सिविल लाइन स्थित अजमेर अस्पताल मार्ग का निर्माण एवं वार्ड 67 कृष्णगंज में राशि 22 लाख की लागत से स्थित माहेश्वरी सेवा सदन को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
             उन्होंने बताया कि वार्ड 67 स्थित श्याम मेडिकल स्टोर से रेम्बल रोड़ तक राशि 35 लाख, वार्ड 67 सावित्री चौराहा स्थित शंकर ज्यूस सेंटर से आयुर्वेद निदेशालय होते हुए डॉ. तेला क्लिनिक तक राशि 15 लाख, वार्ड 72 व 73 कैलाशपुरी स्थित कम्यूनिटी हॉल से विजय जी माथुर के मकान के सामने तक व हिलव्यू स्कूल के सामने तक राशि 10.50 लाख, वार्ड 74 जी ब्लॉक में शमशान के पास वाले गार्डन वाली गली से शिव मंदिर होते हुऎ वर्धमान दुकान वाली गली में राशि 16 लाख की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 75 स्थित स्टीफन स्कूल के सामने सी ब्लॉक में विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में राशि 30 लाख, वार्ड 75 स्थित करणी नगर में भोम जी गुर्जर के मकान से डॉ. शैतान सिंह जी के मकान तक राशि 20 लाख, वार्ड 75 विनायक नगर में गली नंबर 1, 2, 3 व राजपुरोहित जी के मकान से गोकुलधाम कॉलोनी होते हुए जोशी जी के मकान तक राशि 45 लाख, वार्ड 78 चित्रकूट कॉलोनी सेक्टर-बी में भरत जी शर्मा के मकान के पास वाली गली में राशि 21 लाख, वार्ड 79 ब्लॉसम स्कूल के सामने मालू गोदाम के पास नितेश प्रजापति के मकान तक राशि 21 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा।
             उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 79 स्थित फ्रेण्डस कॉलोनी डी ब्लॉक में विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में राशि 65 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा। वरूण सागर रोड़ स्थित कीर्ति नगर बी, सी, डी ब्लॉक में राशि 60 लाख, ग्राम बोराज मदन जी के मकान से भगड़ चौक औरतों की हताई तक राशि 31 लाख, ग्राम लोहागल स्थित कुम्हार मौहल्ला में राशि 21 लाख, ग्राम काजीपुरा में ओम जी के मकान से लम्बरदार जी के मकान तक राशि 21 लाख, ग्राम काजीपुरा में प्रभू जी के मकान से महेन्द्र पांचू जी के मकान तक राशि 20 लाख, ग्राम खरेखडी परसाराम महाराज के मकान से राजकीय विद्यालय तक राशि 42 लाख, ग्राम हाथीखेड़ा मुख्य मार्ग का निर्माण राशि 90 लाख, ग्राम हाथीखेड़ा में धर्मसिंह जी के मकान से नौरती बाई के मकान तक राशि 16 लाख, वरुण सागर रोड़ स्थित झूलेलाल कॉलोनी में मुख्य सड़क निर्माण राशि 45 लाख, वरूण सागर रोड़ स्थित स्वास्तिक नगर में सड़क निर्माण राशि 20 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved