Post Views 21
June 25, 2025
श्री अजमेर व्यापार महासंघ ने संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों का किया सम्मान
तो वही अस्पताल में महासंघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने और शौचालय बनाने का भी किया ऐलान
श्री अजमेर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारी और व्यापारियों ने सोमवार को संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अनिल सामरिया का साफा माला पहना कर सम्मान किया। इस मौके पर अस्पताल की कैजुअल्टी के सामने से नए ब्लॉक तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने,गार्डन में पौधे लगाने साथ ही आने वाले मरीजों ओर उनके परिजनों की सहूलियत के लिए शौचालय बनाने का भी निर्णय लिया गया ।
महेंद्र बंसल ने बताया कि अस्पताल में काफी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं जिन्हें अस्पताल के बाहरी शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो ऐसी मांग अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई है जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। साथ ही कैजुअल्टी के सामने बने गार्डन से लेकर नए ब्लॉक तक स्टील की फ्रेम लगाकर एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। जहां पेड़ भी लगाए जाएंगे और गमले भी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अजमेर व्यापार महासंघ शहर के आमजन के हितार्थ सदेव सेवा के लिए तत्पर रहता है।
इस मौके पर अस्पताल प्रशासन की ओर से अजमेर व्यापार महासंघ के समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved