For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106123448
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रामसेतु ब्रिज सड़क धसने की घटना पर विधानसभा अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: सितारे जमीन पर से सीखी जिन्दगी  की सीख - सबका अपना अपना नोर्मल,  215 दिव्यांग बच्चों ने देखी : फिल्म |  Ajmer Breaking News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने किया रलावता शिविर का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: राज्यपाल हरीभाऊ बागडे ने गुरूवार को खातौली किशनगढ़ स्थित श्री मुसा माता धाम पर दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान रेवेन्यू बार एसोसिएशन अजमेर ने रेवेन्यू बोर्ड बिल्डिंग जर्जर होने के मामले में किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक दिन हुई बरसात के बाद एलिवेटेड ब्रिज यानी रामसेतु पुल की एक भुजा क्षतिग्रस्त हो गई। |  Ajmer Breaking News: 400 करोड़ की लागत से बने एलिवेटेड ब्रिज की कुछ ही घंटे की बारिश में खुली पोल |  Ajmer Breaking News: अजमेर : ACB को मिली बड़ी सफलता, पुष्कर नगर परिषद ट्रैप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में हुई एक ही बारिश ने स्मार्ट सिटी की खोली पोल, एलिवेटेड रोड यानी राम सेतु ब्रिज की एक भुजा में आई दरार ,हुआ खड्डा , |  Ajmer Breaking News: नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने कर्जदारों से परेशान होकर किया खुदकुशी का असफल प्रयास, जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में राजकीय आदर्श आवासीय वेद विद्यालय पुष्कर का शुभारंभ

Post Views 01

July 2, 2025

आवासीय वेद विद्यालय में सभी वर्गों के इच्छुक वेदार्थी  बालकों को  वेदाध्ययन का अवसर प्राप्त होगा।इस वेद विद्यालय में कक्षा 6 से प्रवेश दिया जाएगा।

पुष्कर तीर्थ नगरी में राजकीय आदर्श आवासीय वेद विद्यालय पुष्कर का शुभारंभ संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी  मुरारीलाल राव  व वरिष्ठ उपनिरीक्षक  राजाराम भाम्बू के सान्निध्य में स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय,पुष्कर के परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर सावित्री वेद विद्यालय के आचार्य के साथ वेदपाठी विद्यार्थियों ने मंगल पाठ से नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया। संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी  मुरारीलाल राव  ने नव प्रवेशित छात्रों को तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया तथा अपने सम्बोधन से सरल भाषा में वेद व संस्कृत भाषा का महत्त्व बताकर आशीर्वचन प्रदान किये। वरिष्ठ उपनिरीक्षक  राजाराम भाम्बू ने वेद विद्यालय की व्यवस्थाओं से अवगत करवाकर अधिकाधिक नामांकन के लिए प्रेरित किया। स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  रीना चौधरी ने मंच संचालन करते हुए भारतीय संस्कृति के विषय में व विद्यालय परिसर से सभी को अवगत करवाया। आज वेद विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर नामांकन व संस्कृत भाषा के प्रचार- प्रसार के लिए आयोजित प्रभात रैली को  संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी महोदय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की ।आवासीय वेद विद्यालय में सभी वर्गों के इच्छुक वेदार्थी  बालकों को  वेदाध्ययन का अवसर प्राप्त होगा।इस वेद विद्यालय में कक्षा 6 से प्रवेश दिया जाएगा। सभी प्रवेशित बच्चों को आवास सहित गणवेश , पाठ्य सामग्री,भोजन सहित समस्त सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएँगी।  जल संसाधन मंत्री विधायक सुरेश सिंह रावत  के प्रयासों से तीर्थ नगरी पुष्कर में राजकीय आवासीय वेद विद्यालय का स्वप्न साकार हुआ है।   संस्कृत सूक्तियों के उद्घोष के साथ प्रभात रैली नगर के मुख्य मार्ग से होकर संस्कृत विद्यालय पहुंची। कार्यक्रम में वेद विद्यालय के प्रधानाध्यापक  मुकेश कुमार शर्मा ने वेदों तथा प्रवेशोत्सव के विषय में जानकारी देकर अतिथियों का अभिनंदन व आभार प्रकट किया।वेद विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर अशोक कुमार शर्मा, पीयूष शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, अभिभावकगण व स्थानीय विद्यालय के सभी  शिक्षक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved