Post Views 11
June 2, 2025
उदयपुर। संभाग के चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 11.30 बजे बड़ी घटना घटी। यहां होटल विकास पर खाना खा रहे रिटायर्ड एएसआई के बेटे अजयराज सिंह झाला की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक 30 से 35 लोगों ने 4 पिस्टल से करीब 60 राउंड फायरिंग की। हमला ईश्वर सिंह डेट और उसके साथियों ने किया।उनकी गाड़ियों में भरकर आई भीड़ ने होटल को घेर लिया। मृतक का साथी ओंकार शर्मा बताता है कि हमले की वजह पुराना बजरी विवाद हो सकता है। घटना के बाद घायलों ने 100 और 112 नंबर पर कॉल किए, लेकिन कोई पुलिस रिस्पॉन्स नहीं मिला। अजयराज को बिड़ला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर शव देखकर भाग निकला। बाद में पुलिसकर्मी आए और शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। सुबह एएसपी सरिता सिंह, डिप्टी विनय चौधरी और कोतवाल भवानी सिंह मौके पर पहुंचे। शहर में तनाव का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved