Post Views 71
May 5, 2025
मुंबई प्रवास से लौट के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डिग्गी बाजार स्थित होटल नाज में हुए अग्निकांड के मामले में अधिकारियों के ली बैठक,
तो वहीं मौके पर पहुंचकर होटल का किया निरीक्षण, नगर निगम और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दिए निर्देश
डिग्गी बाजार स्थित होटल नाज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मौके पर पहुंच कर होटल सहित इलाके का निरीक्षण किया। देवनानी के साथ नगर निगम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी मौजूद थे।इस मौके पर देवनानी ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो इसे लेकर निगम के अधिकारियों को अजमेर शहर में संचालित समस्त होटल्स की सूची तैयार कर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई भी कमी पाई जाती है तो उस होटल संचालक के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि 3 दिन पहले डिग्गी बाजार में होटल नाज में आग लगी थी उस समय वे मुंबई प्रवास पर थे जानकारी मिलने पर तत्काल उन्होंने अधिकारियों से हालात की रिपोर्ट ली और निर्देश दिए थे। यह एक दुखद घटना है। इसमें चार लोगों की मृत्यु हुई और चार लोग अस्पताल पहुंचे जिनमें फायर ब्रिगेड की महिला
कर्मचारी भी बेहोश हुई थी। जो लोग गए उनकी पीड़ा है और जो लोग अस्पताल में है उनमें से दो अभी भी गंभीर हालत में है। घटना को लेकर जांच कमेटी भी बनाई गई है। उस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। देवनानी ने कहा कि अजमेर में लगातार यह दूसरी-तीसरी घटना है। इसको देखते हुए निगम के अधिकारियों के साथ आज बैठक भी ली है। बैठक में अजमेर के जितने भी होटल हैं उनका रिकॉर्ड, सर्वे, फायर एनओसी के बारे में जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि उसके अनुरूप कार्रवाई की जा सके। भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसे लेकर कमेटी को सुझाव देने के लिए भी कहा हैं। देवनानी ने कहा कि निगम के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए कि अजमेर में जितने भी होटल्स हैं उनकी पूरी सूची तैयार की जाए। सूची में किसके पास फायर एनओसी है या नहीं एक परफॉर्मा तैयार कराएं
जिसको वह भर कर देंगे। जिन्होंने भी परफॉर्मा के अनुरूप होटल में काम नहीं कर रखा होगा उसे नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। जिसने भी स्वीकृति से ज्यादा निर्माण किया होगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved