For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168832892
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति, अजमेर। पूरब-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण सभी दिशाओं में होंगे चेटीचंड के धार्मिक कार्यक्रम 

Post Views 21

March 16, 2025

17 दिवसीय पखवाडे़ में 39 संस्थाएं मिलकर 51 से अधिक कार्यक्रम आयोजित करेंगी 21 मार्च को 21 फीट की झूलेलाल प्रतिमा पर संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन से होगा शुभारंभ

पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति, अजमेर।
पूरब-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण सभी दिशाओं में होंगे चेटीचंड के धार्मिक कार्यक्रम 
17 दिवसीय पखवाडे़ में 39 संस्थाएं मिलकर 51 से अधिक कार्यक्रम आयोजित करेंगी
21 मार्च को 21 फीट की झूलेलाल प्रतिमा पर संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन से होगा शुभारंभ

अजमेर 16 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में ग्यारवां 17 दिवसीय चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव 2025 पंचायतों, सामाजिक संगठनों, सिन्धी विद्यालयों, व्यापारिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से इस शुक्रवार 21 मार्च से 06 अप्रैल तक 39 संस्थाएं मिलकर 51 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इसमें धर्म ध्वजा पूजन, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा प्रतियोगिताएं, चिकित्सा शिविर, सिन्धुरत्न सम्मान, सिन्धियत जी सुहिणी शाम, विचित्र वेशभूषा, चेटीचण्ड व नवसंवत्सर संगोष्ठी, बुजुर्गों, युवाओं, मातृ शक्ति का सम्मान, कौन बनेगा रोकड़ापति, प्रश्नोत्तरी व टेलेन्ट हर्ट, सिन्धी लेडीज क्लब का जलसा, मुण्डन हवन जनेउ, पंचाग टिप्पणो विमोचन, मुंबई व दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां, प्रभात फेरी, चेेटीचण्ड मिलन समारोह, सिन्धु संस्कारों को देते हुए अनेकं धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मुख्य स्थानों पर आयोजित होंगे। 
रविवार को स्वामी कंपलेक्स के बैंकट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के    अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने बताया कि अजमेर की पंचायतों, संस्थाओं की तरफ से अजमेर की सभी दिशाओं में चेटीचंड उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें चाहे पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण चेटीचंड की धूम चारों दिशाओं गूंजेगी।  सिन्ध की पुरानी पारंम्परिक छेज् को हर आयोजन में बढ़ावा भी दिया जाएगा, जिसके लिए विशेष रूप से डांडिया बनवाए गए है। सिन्ध की वेश भूषा (वग्ो ग्ह), भोजन (ताम) गीत (लाद्ा) खेलकूद (रांदयू) को बढावा देने वाले कार्यक्रमों को भी जोड़ा गया है।
    महामन्त्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि चेटीचंड के सभी कार्यक्रमों में सिन्ध इतिहास साहित्य शोध संस्थान द्वारा निर्मित सिन्धी भाषा में हनुमान चालीसा का पाठ से शुभारम्भ होगा। समाज के अथक प्रयासों से फॉयसागर का नाम वरूण सागर हुआ है, इस वर्ष चेटीचंड के अगले दिन 31 मार्च को पूजन, छेज, पंझडा, दीपदान, महाआरती आयोजन वरूणसागर पर रखा गया है।  
    संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने बताया कि सिन्धी भाषा व ब्ोली को युवा पीढ़ी को जानकारी देने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के साथ सिन्धुरत्न सम्मान-समाज के बन्धुओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वालों को सम्मानित किया जाएगा व पखवाड़ा कार्यक्रम में पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा शहर की प्रत्येक कॉलानी में 5 प्रतिभा सम्मान दिये जायेंगे, जिसमे दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान 60 वर्ष से अधिक़ सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े पुरूष, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिला, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़े युवा, भाउ हरिसुन्दर सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालक, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालिका को प्रदान किये जाएंगे।
21 मार्च 2025 सायं 5 बजे, 21 फीट की झूलेलाल मूर्ति पर धर्मध्वजा पूजन, संत महात्माओं के आशीर्वाद के साथ जतोई दरबार, नगीना बाग, स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट द्वारा महाआरती के साथ आयोजनों का शुभारंभ किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved