For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170069785
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: विप्र फाउंडेशन का सभी सनातनियों से जनेऊ धारण करने का आह्वान - कहा- जनेऊ जाति नहीं सनातन का प्रतीक

Post Views 321

March 16, 2025

  - संगठन का विराट  सर्वसमाज सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार सितम्बर में - पुष्कर बैठक में हुए समाजोत्थान के कई और महत्वपूर्ण निर्णय

विप्र फाउंडेशन का सभी सनातनियों से जनेऊ धारण करने का आह्वान
- कहा- जनेऊ जाति नहीं सनातन का प्रतीक
  - संगठन का विराट 
सर्वसमाज सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार सितम्बर में
- पुष्कर बैठक में हुए समाजोत्थान के कई और महत्वपूर्ण निर्णय

पुष्कर। ब्राह्मणों के सबसे बड़े वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन ने जनेऊ को जाति नहीं सनातन का प्रतीक बताते हुए आदिकाल की तरह प्रत्येक सनातनी से इसे धारण करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही विप्र फाउंडेशन ने सितंबर में सर्वसमाज सामूहिक जनेऊ संस्कार के विराट आयोजन का ऐलान किया गया है। आज पुष्कर के पारीक आश्रम में हुई विप्र फाउंडेशन राजस्थान की बैठक में निर्णय ले यह घोषणा की गई। 
विफा के संस्थापक सुशील ओझा ने बताया कि पहले शुद्ध आचरण वाले सभी जाति के लोग जनेऊ पहनते थे। राम, कृष्ण, बुद्ध सभी के जनेऊ, शास्त्र सम्मत सोलह संस्कारों में जनेऊ जैसे असंख्य उदाहरण इस बात की पुष्टि करते हैं। वैज्ञानिक तथ्य भी है कि जनेऊ धारण करने से आयु, बल और बुद्धि में वृद्धि होती है। मुगलकाल में जनेऊधारियों पर घोर अत्याचार, ब्रिटिशकाल में जातियों को बाँटने की कूटनीति और स्वतंत्रताकाल के बाद क्षद्म धर्म निरपेक्षता युक्त राजनीति के दुष्प्रभाव का जनेऊ शिकार हुई।
 गिरीश जोशी ने कहा कि सनातन के इस पुनरोदय काल में सम्पूर्ण हिंदू समाज द्वारा जनेऊ धारण करना भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
   बैठक की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक व पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने बताया कि आज की बैठक में रामावतार शर्मा के प्रस्ताव पर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रत्येक जोन में बाबू मोशाय नामक ई-मित्र व सियाराम शर्मा के प्रस्ताव पर आदि शंकर ई-लाइब्रेरी शृंखला की स्थापना करने, डॉ हेमंत शर्मा के प्रस्ताव पर फिजूलखर्ची रोकने हेतु काल बाह्य रीति-रिवाजों में परिवर्तन हेतु समाज में राय शुमारी करने का भी निर्णय हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के राजस्थान के सभी छह जोनों जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर और कोटा जोन के प्रमुख पदाधिकारियों की इस वृहद स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर भी मंथन और निर्णय हुए। जयपुर में श्री परशुराम ज्ञानपीठ (सेंटर फॉर एक्सिलेंस एंड रिसर्च) के निर्माण कार्य की प्रगति पर सतीश चन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट रखी व परशुराम कुंड मूर्ति प्रतिष्ठा प्रकल्प की प्रगति का विवरण परमेश्वर शर्मा ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय महामंत्री के के शर्मा ने स्वागत भाषण किया। पारीक आश्रम ट्रस्ट की ओर से सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। अजमेर क्षेत्र से सम्मानित विप्र प्रतिनिधि बी पी सारस्वत,जोनल प्रमुख राजेश कर्नल, नरेंद्र पालीवाल, धनसुख सारस्वत, नवीन जोशी, डॉ हेमंत शर्मा व कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया ने आभार ज्ञापन किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved