For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169308834
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: अटल जन सेवा शिविर, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने की पीसांगन मे जन सुनवाई

Post Views 861

February 13, 2025

। गुरुवार को पीसांगन के अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी। इनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। 

अटल जन सेवा शिविर, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने की पीसांगन मे जन सुनवाई
             अजमेर, 13 फरवरी। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर पीसांगन में जन सुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी। 
             पीसांगन उपखण्ड अधिकारी श्री राजीव बड़गुजर ने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा पीसांगन पंचायत समिति सभागार में जन सुनवाई की गई। सरकार द्वारा त्रीस्तरीय जन सुनवाई के अन्तर्गत उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई को अटल जन सेवा शिविर में समाहित किया गया है। गुरुवार को पीसांगन के अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी। इनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। 
पीसांगन में होंगी 72 घण्टे मे पेजयल आपूर्ति
             उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पीसांगन कस्बे में पेयजल आपूर्ति का अन्तराल कम करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिक्षण अभियंता श्री रामचन्द्र राड़ ने स्थानीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। मांग एवं आपूर्ति के अनुपात को व्यवस्थित रहते हुए पीसांगन कस्बे की आबादी के अनुसार आपूर्ति अन्तराल कम करने के निर्देश दिए। अब पीसांगन में पेयजल आपूर्ति 96 घण्टे के स्थान पर 72 घण्टे में की जाएगी। 
             उन्होंने बताया कि दांतड़ा में पेयजल पाईप लाईन के लिकेज वॉल को बदला जाएगा। भगवानपुर में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण कर घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हनुवंतपुरा के कुमावत मौहल्ले में भी पेयजल आपूर्ति दुरस्त की जाएगी। रेबारियों की ढाणी से गोविन्दगढ़ तथा पीपलिया से आलनियावास हाईवे तक की सड़क बनाने के प्रस्ताव ग्रामीणों ने दिए। भगवानपुरा से समरथपुरा सड़क का निर्माण कार्य भी करवाया जाएगा। फतेहपुरा से कालूराम की बेरी तक का बंद रास्ता खुलवाने के लिए कहा गया। 
             इस अवसर पर प्रधान श्री दिनेश नायक, पूर्व जिला प्रमुख श्री पुखराज पहाड़िया, अटल जल सेवा शिविर प्रभारी श्रीमती सना सिद्दकी, विकास अधिकारी श्री सोहन लाल ड़ारा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved