For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169948143
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: गंज थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक ज्वेलरी शॉप को दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति ने बनाया निशाना,

Post Views 371

December 9, 2024

काउंटर को पत्थर से तोड़कर आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित काउंटर के नीचे बक्से में रखी 1 किलो चांदी की ज्वेलरी लेकर हुआ फरार

गंज थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक ज्वेलरी शॉप को दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति ने बनाया निशाना, 

काउंटर को पत्थर से तोड़कर आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित काउंटर के नीचे बक्से में रखी 1 किलो चांदी की ज्वेलरी लेकर हुआ फरार

गंज थाना अंतर्गत थाने से महज कुछ ही दूरी पर दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात अंजाम दे दी गई।चोर दिनदहाड़े दुकान से चांदी के जेवराज चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ज्वेलरी शॉप संचालक अमित कुमार सोनी ने गंज थाने में चोरी की शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अमित कुमार सोनी ने बताया कि उसकी घर से कुछ दूरी पर संस्कृत कॉलेज गंज में ज्वेलरी शॉप और टूर एंड ट्रेवल्स का काम है। आज कोर्ट में किसी केस की तारीख थी लिहाजा वह दुकान से कोर्ट चल गया । दिन में 12 बजे के करीब एक अज्ञात व्यक्ति थैला लेकर दुकान पर पहुंच और काउंटर को पत्थर से तोड़ कर काउंटर के नीचे रखे बक्से से चांदी की तीन गाय, 20 चांदी के सिक्के, 11 नग चांदी की चेन, चांदी की पाजेब सहित चांदी के करीब एक किलो जेवराज चोरी कर ले गया। इसके अलावा काउंटर में रखी आर्टिफीशियल ज्वेलरी भी चोरी कर ले गया।करीब 1 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है।चोरी की वारदात दुकान के सामने होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved