For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162612697
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के कांग्रेस पार्षद बेंगलुरु में, 42 का दावा |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय परिसर मे आरपीएफ द्वारा सफाई कार्य |  Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर एक सद्बुद्धि यज्ञ |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल का शातिर गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 69 हजार 870 रुपये की नकदी बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आजाद नगर, कोटड़ा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया , |  Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश | 

अजमेर न्यूज़: सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से जनता की बेरुखी,जीतेंगे अधिकांश विधानसभा सीटे-राठौड़

Post Views 131

November 13, 2024

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा और पशुपालकों से की बातचीत

सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से जनता की बेरुखी,   जीतेंगे अधिकांश विधानसभा सीटे-राठौड़

 राज्यसरकार देश विदेश के पर्यटकों और पशुपालकों के लिए करे बेहतर सुविधाएं 

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा और पशुपालकों से की बातचीत

अजमेर। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की व्यवस्था का जायजा लिया और मेले में पशु नस्ल को करीबी से देखा। उन्होंने अश्व और गौवंश नस्ल को देख कर पशु पालक से बातचीत की। बातचीत कर उनके व्यवसाय और मेले के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की। पशु पालन विभाग के ज्वॉइन डायरेक्टर डॉक्टर सुनील घीया से मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज मैने पुष्कर मेला क्षेत्र में पशु नस्ल को देखा और पशुपालकों से बातचीत कर उनसे सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुष्कर मेले में देश विदेश के पर्यटकों और पशुपालकों के लिए राज्य सरकार ने जो व्यवस्थाएं की है, वो फिलहाल ठीक नजर आई है। पुष्कर के ही जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पशु पलको को बेहतर सुविधाएं मिले, उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो।  राज्यसरकार के मुख्य मंत्री और जल संसाधन मंत्री से मांग करते की आगामी पुष्कर मेले में इससे भी बेहतर सुविधाएं की जाए।  उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी राजस्थान के उपचुनाव की सात सीटों में अधिकांश सीटे जीत रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने जो जनहित की योजनाओं को लागू किया, उन योजनाओं को वर्तमान भाजपा सरकार बंद कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है और अपराधी बेलगाम हो रखे है। चिकित्सा सुविधाओं और पेंशन सहित अन्य जनहित की योजनाओं का जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। इसलिए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नाकामी जनता के सामने साफ दिखाई दी और जनता नाखुश नजर आई है। भाजपा सरकार से जनता की जो बेरुखी उपचुनाव में नजर आई, जिसका फायदा कांग्रेस को मिल रहा है। इसलिए अलवर और दौसा सीट के साथ ही अधिकांश विधानसभा सीटे कांग्रेस की झोली में साफ दिखाई दे रही है। इस दौरान टंडन सच्चा डेरा पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश टंडन ने  माल्यार्पण कर और चुनरी ओढ़ाकर कर राठौड़ का स्वागत किया। टंडन सच्चा डेरा पर राठौड़ ने कर्नाटक सरकार के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन से भी मुलाकात की। मेले में आए पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर सरोवर की जयपुर घाट पर महाआरती कर अजमेर व प्रदेश के विकास और खुशहाली की मनोकामना भी की। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, समाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, वेद्य नाथ पाराशर, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved