For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169996028
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: जिला बार एसोसिएशन का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, राजस्व, टैक्स बोर्ड सहित अन्य अदालत के अधिवक्ता भी हुए आंदोलन में शामिल,

Post Views 111

November 13, 2024

पुलिस अधीक्षक ने बुलाकर की वकीलों से वार्ता, सिविल लाइंस प्रभारी छोटू लाल को किया लाइन हाजिर

जिला बार एसोसिएशन का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, राजस्व, टैक्स बोर्ड सहित अन्य अदालत के अधिवक्ता भी हुए आंदोलन में शामिल,

पुलिस अधीक्षक ने बुलाकर की वकीलों से वार्ता, सिविल लाइंस प्रभारी छोटू लाल को किया लाइन हाजिर

जिला न्यायालय के अधिवक्ता भानु प्रताप से अभद्रता और वकीलों के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले मामले में पिछले तीन दिनों से आंदोलनरत जिला बार एसोसिएशन के डेलिगेशन को पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा ने अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलवाया और वकीलों की मांग पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी छोटूलाल को जांच होने तक लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए।
सिविल लाइन थाना प्रभारी के विरुद्ध जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने बुधवार को तीसरे दिन भी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों के विरोध को देखते हुए एसपी वंदिता राणा ने सिविल लाइन थाना प्रभारी छोटूलाल को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि वकीलों का विरोध जारी है। वकीलों के विरोध के कारण बुधवार को जिला अदालत, राजस्थान टैक्स बोर्ड, राजस्व मंडल व अधीनस्थ अदालत में न्यायिक कार्य तीसरे दिन भी प्रभावित रहा। मुकदमों की सुनवाई नहीं हुई। मामले में एसपी वंदिता राणा ने कहा कि जांच के दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी छोटूलाल को लाइन हाजिर किया गया है। मामले में जांच जारी है।जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौर के नेतृत्व में वकील बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। इसके बाद एसपी वंदिता राणा से मुलाकात की। अध्यक्ष चंद्रभान राठौर ने बताया कि 2 दिन के आंदोलन के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना अधिकारी ने वकील भानु प्रताप के साथ अभद्र व्यवहार और वकीलों के लिए अपमानजनक शब्द कहे  थे, जिसके चलते वकीलों में आक्रोश था। यह हमारे दो दिन के आंदोलन की जीत है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved