For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169760309
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: अगस्त माह में अजमेर क्लब में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपी अनुज चौहान को किया गिरफ्तार, अनुज चौहान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार

Post Views 111

November 5, 2024

 अनूप चौहान के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट सहित अन्य मामले लंबित हैं जिसे लेकर भी जांच जारी है।

अगस्त माह में अजमेर क्लब में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपी अनुज चौहान को किया गिरफ्तार, अनुज चौहान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार

मंगलवार को सीओ नॉर्थ रुद्र प्रकाश शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह में अजमेर क्लब में देर रात 12:00 बजे हुई मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी अनुज चौहान को आज गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया है। अनुज चौहान पर अजमेर क्लब में आने वाले अन्य ग्राहकों के साथ मारपीट करने और एससी एसटी एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर अनुसंधान और कार्रवाई करते हुए आज अनुज चौहान को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई और अनुसंधान जारी है। अनूप चौहान के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट सहित अन्य मामले लंबित हैं जिसे लेकर भी जांच जारी है।

वहीं पुलिस कस्टडी में मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए अनुज चौहान ने कहा कि उसे जबरन फसाया जा रहा है। जबकि वह रात को अजमेर क्लब का मेंबर होने की वजह से खाना खा रहा था इसी बीच जो क्लब के मेंबर नहीं थे वैसे तीन लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी सभी शराब के नशे में थे साक्ष्य के आधार पर आप अजमेर क्लब के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देख सकते हैं साथ ही अजमेर क्लब के गार्ड द्वारा दायर की गई एफ आई आर भी देख सकते हैं जिसमें सब सच्चाई सामने आ जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved