For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169730601
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: अलवर गेट थाना अंतर्गत मेयो लिंक रोड पर रहने वाली 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चाकू की नोक पर नकाबपोश बदमाश ने लूटा,

Post Views 121

October 11, 2024

घर में रखे 35 हजार रूपए  लेकर हुआ फरार, एसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन,आरोपी के गिरेबां तक जल्द पहुंचेंगे पुलिस के हाथ

अलवर गेट थाना अंतर्गत मेयो लिंक रोड पर रहने वाली 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चाकू की नोक पर नकाबपोश बदमाश ने लूटा, 

घर में रखे 35 हजार रूपए  लेकर हुआ फरार, एसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन,आरोपी के गिरेबां तक जल्द पहुंचेंगे पुलिस के हाथ

अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बीती रात मेयो लिंक रोड़ पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को नकाबपोश बदमाश द्वारा बंधक बनाकर लूटने की वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाश घर में घुसा और चाकू की नोक पर महिला के हाथ और मुंह उसी के कपड़े से बांध कर घर में मकान की रिपेयरिंग के लिए बैंक से निकलवाए गई 35 हजार रुपए की नगदी लूट कर फरार हो गया। काफी देर बाद बुजुर्ग महिला ने जैसे तैसे अपने हाथ और मुंह से कपड़ा हटाया और अलवर गेट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।  मेयो लिंक रोड निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला मीरा कश्यप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह एसबीआई दिल्ली ब्रांच से रिटायर्ड है। करीब 2006 से अजमेर में रह रही है। इसके साथ ही उसकी छोटी बहन भी घर में रहती है लेकिन बीमार होने के चलते वह बेड रेस्ट पर है।

बीती रात लगभग 9 बजे के आस पास मुंह पर कपड़ा बांधे एक बदमाश घर आया और गेट खटखटाने लगा वह बाहर आई तो बदमाश ने परिचित की जानकारी लेने का झांसा देकर गेट खुलवा लिया और वह अंदर घुस आया और चाकू की नोक पर घर में रखे कपड़ों से उसके हाथ मुंह बांध दिए। पीड़िता ने बताया कि उसने बदमाश के साथ काफी संघर्ष भी किया लेकिन वह चाकू की नोक पर घर में रखे 35 हजार रुपए लेकर भाग गया।  सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और मौका मुआयना किया गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बुजुर्ग महिला से हुई घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ मामले में लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंचे और महिला से जानकारी ली। इसके साथ ही टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved