Post Views 181
September 28, 2024
कांग्रेस से हरियाणा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा में कांग्रेस की आगामी चुनावी जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत से एकतरफा जीत हासिल करेगी।
कांग्रेस से हरियाणा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके 10 साल के शासनकाल में कोई ठोस काम नहीं किया गया है, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासन और भाजपा के 10 साल के शासन में स्पष्ट अंतर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद "सामाजिक गारंटी योजना" लागू करेगी, जिसके तहत जनता से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस से हरियाणा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के वर्तमान वादों में कोई दम नहीं है और वे केवल झूठे वादों पर आधारित हैं। कांग्रेस ने जनता से जो भी गारंटी दी है, वह सरकार बनने के बाद पूरी की जाएगी और सुशासन स्थापित किया जाएगा
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved