For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169906907
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: सतर्कता समिति की बैठक आयोजित, एक प्रकरण का हुआ निस्तारण 

Post Views 61

September 19, 2024

 जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें 7 प्रकरणों की सुनवाई कर एक प्रकरण निस्तारित किया गया।

सतर्कता समिति की बैठक आयोजित, एक प्रकरण का हुआ निस्तारण 
             अजमेर, 19 सितम्बर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित हुई। इसमें एक प्रकरण का निस्तारण कर राहत प्रदान की गई। 
               जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें 7 प्रकरणों की सुनवाई कर एक प्रकरण निस्तारित किया गया। किशनगढ़ नगर परिषद द्वारा श्री फत्ताराम को निर्धारित राशि जमा कराने पर पट्टा जारी किया जाएगा। इस प्रकरण को सतर्कता समिति में से ड्रॉप किया गया। 
आदर्श नगर नसीराबाद रोड़ से नाका मदार श्रीनगर रोड़ तक बाईपास के प्रस्तावित मार्ग पर एक वर्ष की अवधि में हुए अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही नए अतिक्रमण रोकने के लिए भी कहा। इसकी अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त स्तर से सीधी जांच की जाएगी। पुष्कर में दड़ा पर अतिक्रमण की जांच ईटीएस मशीन से करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की वस्तु स्थिति की जानकारी ली  जाएगी। हाथी भाटा पावर हाउस के सामने ब्यावर रोड़ अण्डर पास के नाले के प्रकरण में नाले का बहाव सही करने के निर्देश दिए। वर्तमान बारिश में जल भराव होने पर भविष्य की आवश्यकता के अनुसार जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए कहा। श्री लक्ष्मीनारायण ग्राम सेवा सहकारी समिति पीसांगन के माध्यम से गलत तरीके से ऋण लेने वाले से ऋण की वसूली करने के लिए कार्यवाही की जाए। डॉ. मदन मोहन तिवारी को समस्त भुगतान बजट आते ही किया जाएगा। श्रीमती रंजना को आगामी 15 दिवस में पारिवारिक पेंशन राशि जारी की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved